आरोपी घटना दिनांक से दिगर प्रांत में छिपकर रह रहा था, घटना में सहयोग देने वाले आरोपी को भी ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया…
राजनांदगांव। थाना डोंगरगांव घटना दिनांक 22.05.22 को ग्राम किरगी निवासी एक बुजुर्ग महिला उम्र लगभग 68 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात्रि लगभग 12.00 बजे एक अज्ञात अरोपी घर का संकल खोलकर घर घूसकर जबरदस्ती उनके साथ शारीरिक एंव अनैतिक रूप से संबंध बनाया विरोध करने पर उसके हाथ को गंभीर चोट पहुचाकर उसके घर के बाहरी कुंडा बंद कर भाग गया कि रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 450, 459, 377 भादवि0 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा घटना की विवेचना कार्यवाही की जा रही थी। उसी दौरान ग्राम मे एक पीड़िता द्वारा दिनांक 07.10.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते रात्रि को जब वह छोटी बच्ची के साथ सो रही थी, उसके पुरे परिवार मंडई कार्यक्रम में गये हुए थे तभी पड़ोस के टेमन साहू पिता दली राम निवासी किरगी थाना डोंगरगांव द्वारा रात्रि करीबन 1.00 बजे से 1.30 बजे के मध्य घर मे घूसकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया एवं इस बात की जानकारी किसी को देने पर बच्चे एव प्रार्थिया को जान से मारने की धमकी दिया है कि रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में आरोपी के विरूद्ध 376, 450,506 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण की जानकारी तत्काल वरिष्ट अधिकारियो की दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भरत बरेठ के नेतृत्व में अज्ञात एवं फरार आरोपी टेमन साहू पिता दलीराम साहू उम्र 27 साल निवासी किरगी की पतासाजी गंभीरता पूर्वक करते हुए मुखबीर सूचना से पता चला की आरोपी घटना कारित करने के बाद गिरफ्तारी के भय से दिगर राज्य चला गया है । किसी से कोई सम्पर्क नही रख रहा है। सम्पर्क सुत्रो से आरोपी चन्द्रपुर महाराष्ट्र में होने की सूचना पर तत्काल टीम गठित कर चन्द्रपुर महाराष्ट्र के लिए रवाना किया गया। आरोपी के मिलने पर थाना लाकर पुछताछ की गई। पुछताछ पर से आरोपी द्वारा दोनो जघन्य अपराध को करना स्वीकार किया।
दूसरी घटना में आरोपी के निशानदेही पर उसके सहयोगी पुनम चंद गावर पिता लक्ष्मीनारायण गावर उम्र 30 साल निवासी किरगी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर गिर0 कर आज दिनांक को न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप निरी0 प्रदीप कंवर, सउनि0 सुमन कर्ष, आर01252 दिपक जाटवर, आर0 1358 चोवा लाल , आर0 1433 कौशल सुधाकर, आर01507 राकेश कुमार साहू, आर0 845 टीकाराम ध्रुव का सराहनीय प्रयास रहा।















