BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

6 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान ना करने पर बीएसपी ने मिराज सिनेमा को किया सील, भुतल में संचालित जिम में भी लगाया ताला

भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवा विभाग के प्रवर्तन विभाग द्वारा न्यू सिविक सेंटर स्थित मिराज सिनेमा को आज प्रातः 9बजे बड़ी कार्यवाही कर परिसर को सील कर दिया गया। आज प्रातः 6बजे नगर सेवा विभाग मे प्रवर्तन विभाग,भूमि अनुभाग,आवास अनुभाग,विद्युत विभाग,जनरल सेक्शन सिविल अनुभाग, अग्निशमन विभाग, मेडिकल विभाग,जनसंपर्क विभाग,एवं जन स्वास्थ्य विभाग के लगभग 120सदस्यीय टीम, जिला प्रशासन, भारी पुलिस प्रशासन के अधिकारियो के साथ मिराज सिनेमा (पूर्व नाम गीत सिनेमा) परिसर पर पहुंचकर वहाँ उपस्थित सिनेमा कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकलने कहा तथा सिनेमा के तीनो स्क्रीन (थिएटर) को सील किया एवं मुख्य दरवाजे को भी सील किया गया।

वही इस परिसर के भुतल जिसमे एक जिम संचालित है इस परिसर को भी मौजूद कर्मचारियों और जिम मे मौजूद आम लोगो को बाहर निकाल कर पूरे परिसर को सील बंद कर दिया गया.इस कार्यवाही मे किसी भी प्रकार के कोई भी सामान की जप्ती नहीं की गई अपितु पूरे परिसर को न्याययिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार सील कर किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोका गया।

इस कार्यवाही मे महिला थाना की प्रभारी एवं दो अन्य प्रभारी मौजूद थे.भिलाई इस्पात संयंत्र के ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर एवं महासचिव परमिंदर सिंह का विशेष सहयोग नगर सेवा विभाग को मिला, अग्निशमन विभाग का आपात वाहन, भिलाई इस्पात संयंत्र के चिकित्सा विभाग का चिकित्सीय कर्मचारी के साथ एम्बुलेंस पूरे कार्यवाही के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौजूद रहा.जिला प्रशासन के कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्री बिसेन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सम्पदा न्यायलय द्वारा पारित डिकरी आदेश का क्रियान्वयन प्रवर्तन विभाग द्वारा सभी विभागों की सहायता से किया गया।

ज्ञातव्य हो कि मिराज (गीत) सिनेमा के खिलाफ कई वर्षो से लगभग 6.92 करोड़  बकाया था, जिसका भुगतान मिराज सिनेमा द्वारा लंबे समय से नही किया जा रहा था ,जिसकी सुनवाई मान सम्पदा न्यायलय मे हुआ, न्यायालय का फैसला मिराज के पक्ष मे न होने पर आज की बेदखली की कार्यवाही की गई।

Related Posts