रेलवे भर्ती बोर्ड ने 9000 तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समयसीमा के भीतर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं…
नईदिल्ली (ए)। रेलवे में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 9000 तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 09 मार्च से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 08 अप्रैल, 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समयसीमा के भीतर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
| कार्यक्रम | तिथि |
| आवेदन शुरू | 09 मार्च, 2024 |
| आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 08 अप्रैल, 2024 |
| कुल पद | 9,000 |
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। इसके अलावा, भर्ती के लिए आवश्यक विस्तृत शैक्षणिक योग्यता आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
नोट: आवेदन करने के पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी का अवलोकन आवश्य करें।















