BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

532 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब का जखीरा बरामद: डंप करके रखने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, शराब की कीमत 34 लाख रुपए से अधिक

जप्त शराब के जखीरे में 504 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब तथा 28 पेटी देसी मसाला शराब है शामिल…आरोपियों से कुल ₹34,30,000 कीमत मूल्य का 4788 बल्क लीटर शराब किया गया जप्त…जप्त किया गया शराब, मध्य प्रदेश राज्य निर्मित, जिसमें FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY है लिखा…

 

बलौदाबाजार। पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि अभी हाल ही में दशहरा पर्व के बाद आसपास इलाकों में सप्लाई करने के लिए जिले में कहीं भारी मात्रा में एमपी शराब डंप किया गया है। कि सूचना पर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर से प्राप्त आसूचनाओं के आधार पर भारी मात्रा में शराब डंप करने वाले आरोपियों का चिन्ह्यांकन प्रारंभ किया गया।

इसी बीच पुलिस टीम को पुख्ता सूचना मिली कि थाना हथबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसदा में आरोपियों द्वारा एक फार्महाउस में भारी मात्रा में शराब डंप किया गया है, जिसे दशहरा पर्व के बाद बिक्री करने के लिए आसपास इलाकों में सप्लाई भी कर दिया जाएगा।

कि सूचना तस्दीक पर दिनांक 13.10.2024 को सायं एसडीओपी भाटापारा के नेतृत्व में निरीक्षक के.सी.दास, सहायक उप निरीक्षक हरिप सोना, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार, आरक्षक भुवन वर्मा, सतीश वर्मा, रूपेश, प्रवीण वर्मा, उमाशंकर, प्रदीप, संतोष साहू एवं लोरिक शांडिल्य की पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित योजना बनाकर, ग्राम केसदा में मजबूत घेराबंदी कर संबंधित फार्महाउस में आकस्मिक दबिश दिया गया।

इस बीच पुलिस टीम द्वारा पूरे घर का बहुत ही सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें फार्महाउस के पहले कमरे में 80 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब एवं 28 पेटी देसी मदिरा मसाला शराब, कुल 108 पेटी शराब पहले कमरे में मिला। इसी प्रकार दूसरे कमरे की तलाशी लेने पर 424 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब मिला। इस प्रकार संपूर्ण कार्रवाई में 504 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब और 28 पेटी देसी मदिरा मसाला सहित कुल 532 पेटी शराब का जखीरा बरामद करने में सफलता मिली है। इस प्रकार संपूर्ण कार्रवाई में 4788 बल्क लीटर शराब जप्त किया गया है, जिसका बाजार मूल्य ₹34,30,000 है।

जप्त किया गया शराब मध्य प्रदेश राज्य निर्मित होना पाया गया है, जिसमें FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY लिखा हुआ है। सांथ ही मामले में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से विस्तृत एवं गहन पूछताछ कर इतनी भारी मात्रा में शराब लाने की जानकारी जुटाकर इसके संपर्क सूत्रों का पता लगाया जा रहा है। प्रकरण विवेचना में है। कि प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना हथबंद में अपराध क्र. 193/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत सभी 03 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम:
1. सूरज यदू उम्र 55 साल निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद।
2. लक्ष्मीनाथ यदू उम्र 19 साल निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद।
3. बरातू यादव उम्र 55 साल निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद।

जप्ती का विवरण:
1. 504 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब
2. 28 पेटी देसी मदिरा मसाला शराब
3. कुल 532 पेटी शराब (4788 बल्क लीटर) जिसका बाजार मूल्य ₹34,30,000

 

Related Posts