BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

500 करोड़ के क्लब में एंट्री करने से बस कुछ ही कदम दूर है गदर 2, रक्षाबंधन ऑफर का फिल्म को मिला फायदा

गदर 2 इंडिया में ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. गदर 2 में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया है…

मुंबई (ए)। सनी देओल की फिल्म गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. ओपनिंग डे से अब तक गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. बीते कुछ दिनों में गदर 2 के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई थी लेकिन मेकर्स का प्लान फिर कलेक्शन में उछाल ले आया है. रक्षाबंधन ने मौके पर मेकर्स ऑफर लेकर आए थे जिसकी वजह से फिल्म 500 करोड़ के और करीब पहुंच गई है. गदर 2 का 21वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ने वीकडे पर अच्छी कमाई की है।

गदर 2 इंडिया में ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. गदर 2 में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया है।

21वें दिन किया इतना कलेक्शन गदर 2 को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो गए हैं. फिल्म का 21वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने 21वें दिन 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 481.85 करोड़ हो गया है. अब 500 करोड़ से गदर 2 की दूरी ज्यादा नहीं दिख रही है।

रक्षाबंधन पर लेकर आए ऑफर गदर 2 के मेकर्स रक्षाबंधन के मौके पर लोगों के लिए ऑफर लेकर आए हैं. जिसका फिल्म को काफी फायदा हुआ है. ये ऑफर 3 सितंबर को खत्म होगा. इसमें 2 टिकट खरीदने पर आपको 2 टिकट फ्री मिलेंगे. जिससे की लोग अपने परिवार के साथ गदर 2 को देख सकें।

गदर 2 की बात करें तो इसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की स्टारकास्ट पुरानी ही रखी गई है. सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा तीनों ही लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं विलेन के किरदार में मनीष वाधवा नजर आए हैं. उनकी एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है।

Related Posts