BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

50 हजार रुपए के हिरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, गांजा बेचते दो आरोपी चढ़े छावनी पुलिस के हत्थे

भिलाई। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर कांट्रेक्टर कालोनी हनुमान मंदिर के पास सुपेला से संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम हरजिंदर सिंग उर्फ बल्लू जो कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे लेडिस पर्स में रखे 02 पैकेट मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) वजन 06 ग्राम,ं 01 नग इलेक्ट्रानिक तराजू मशीन, 01 नग मोबाईल कुल कीमती 50000 रूपये आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी को आज दिनांक 26.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

अपराध क्रमांक: 928/2024, धारा 21(ख), 22 एन.डी.पी.एस. एक्ट,
जप्ती- 02 पैकेट मादक पदार्थ हेरोईन(चिट्टा) वजन 06 ग्राम, 01 नग इलेक्ट्रानिक तराजू, 01 नग मोबाईल कुल कीमती 50000 रूपये।

आरोपी- हरजिंदर सिंग उर्फ बल्लू पिता स्व. दलबीर सिंग उम्र 45 साल निवासी कांटेªक्टर कालोनी बजरंग मंदिर के पास सुपेला।

वही थाना प्रभारी छावनी के नेतृत्व में आज दिनांक 26.08.2024 को दो व्यक्ति विकास दुकान के सामने खण्डहर के पास गांजा बेचने के लिए आने वाले है।

मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों (1) हुसैन शरीफ पिता जिलानी शरीफ उम्र 24 साल, निवासी कैम्प 01 भिलाई गोसिया मस्जिद के पास भिलाई एवं (2) गगनदीप सिंह पिता बलवीर सिंह उम्र 26 साल निवासी नालंदा स्कूल ढांचा भवन प्लाट नं 133 थाना जामुल जिला दुर्ग को गांजा के साथ पकडा गया है।

जिनके पास से पृथक-पृथक सफेद रंग के थैला में हुसैन शरीफ से 3.230 कि.ग्रा. एवं गगनदीप सिंह से 3.622 कि.ग्रा. कुल 6.952 किग्रा मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जप्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 69502 रूपये है। आरोपियों के खिलाफ थाना छावनी में अपराध क्रमांक 377/2024, धारा 20बी एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी:- (1) हुसैन शरीफ पिता जिलानी शरीफ उम्र 24 साल, निवासी कैम्प 01 भिलाई गोसिया मस्जिद के पास भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग

(2) गगनदीप सिंह पिता बलवीर सिंह उम्र 26 साल निवासी नालंदा स्कूल ढांचा भवन प्लाट नं 133, थाना जामुल, जिला दुर्ग

Related Posts