BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

440 पैकेट बांगर सीमेंट लदा हुआ दस चक्का ट्रक लावारिस हालत में जप्त

एक दस चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 JB 7168 किमती 2000000 एवं 440 पैकेट बांगर सीमेंट किमती 132000 जप्त…

 

महासमुंद। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समस्त प्रकार के अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उसी तारतम्य में दिनांक 05/04/2024 को थाना सिंघोडा पुलिस द्वारा ग्राम खम्हारपाली के पास वाहन चालक द्वारा वाहन को छोड़कर एवं लावारिश हालत मे खडे कर फरार हो गया।

वाहन चालक एवं वाहन मालिक के संबंध में पता तलाश किया गया पता नहीं चलने पर ट्रक एवं ट्रक में रखे सामान संदेहास्पद प्रतीत हुआ।

जिस पर ट्रक क्रमांक CG 04 JB 7168 कीमती 2000000 रूपये एवं ट्रक मे भरी हुई 440 पैकेट बांगर सीमेंट कीमती 132000 रूपये।

कुल जूमला कीमती 2132000 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया तथा धारा 102 जा फौ के तहत इस्तगासा तैयार किया गया।

Related Posts