BREAKING

Uncategorised

43वें जीएसटी काउंसिल के मीटिंग में करदाताओं के सहूलियत हेतु लिए गए निर्णयों की जानकारी देने केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय रायपुर में वेबिनार का हुआ आयोजन

रायपुर। आज केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय, रायपुर द्वारा नासिन, रायपुर के सहयोग से 43 वें जीएसटी काउंसिल के मीटिंग में करदाताओं के सहूलियत हेतु लिए गए निर्णयों की छत्तीसगढ़ के करदाताओं की जानकारी के लिए एक वेबिनार का आयोजन किया गया।

वेबिनार का उदघाटन बी बी मोहापात्रा, प्रधान आयुक्त, केंद्रीय जीएसटी, रायपुर ने किया। इसके अलावा समीर विश्नोई, आयुक्त, छग जीएसटी, रायपुर ने भी उदघाटन सत्र को संबोधित किया। वेबिनार का संचालन एवं प्रस्तुतिकरण एम राजीव, अधीक्षक, केंद्रीय जीएसटी, रायपुर एवं विकास गोलछा, सीए ने संयुक्त रूप से किया।

 

उक्त वेबिनार में विभाग के श्रवण बंसल, संयुक्त आयुक्त; अजय अग्रवाल, सहायक आयुक्त; एम पी अग्रवाल, सहायक आयुक्त सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा छगजीएसटी विभाग के के आर झारिया, अपर आयुक्त; टी एल ध्रुव, अपर आयुक्त; लता त्यागी, उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

करदाताओं के प्रतिनिधि के रूप में आईसीएआई, रायपुर शाखा के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, भिलाई शाखा के अध्यक्ष प्रफुल्ल कोठारी, बिलासपुर शाखा के अध्यक्ष वी एम के अग्रवाल, सीआईआई के प्रतिनिधि ओ पी सिंघानिया, छ ग चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भरत बजाज, सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि सुरेश लाल सहित व्यापार और उद्योग संघों के प्रतिनिधिगण के साथ सीए, वकील एवं अन्य कर सलाहकार के रूप में लगभग दो सौ से ज्यादा लोग वेबिनार में मौजूद रहे। वेबिनार के अंत में सवाल-जवाब के सत्र में एम राजीव, अधीक्षक एवं विकास गोलछा, सीए ने करदाताओं के प्रश्नों का अपने उत्तर से संतुष्ट किया।

Related Posts