BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

अचानक किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी: खेतों में रोपी धान, ट्रैक्टर भी चलाया

सुबह-सुबह अचानक किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, खेतों में रोपी धान, ट्रैक्टर भी चलाया…

सोनीपत (ए)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत दौरे पर हैं. सोनीपत में सुबह-सुबह राहुल अचानक किसानों के बीच पहुंच गए. सुबह 7:00 बजे गांव मदिना व बरोदा में किसानों के साथ मिलकर राहुल गांधी ने धान लगाया।राहुल गांधी सोनीपत के बरोदा हलके के कई गांवों के खेतों में काम कर रहे किसानों के बीच पहुंचे. उनके पहुंचते ही लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई और सभी अपना काम छोड़कर उनसे मिलने के लिए आने लगे।

राहुल गांधी जब किसानों के बीच पहुंचे तो उन्होंने ट्रैक्टर चलाया. इस दौरान, किसान भी उनके साथ ट्रैक्टर पर नजर आए. राहुल को खेत में देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। राहुल खेतों में धान भी रोपते नजर आए. खेत में काम करते हुए उन्होंने वीडियो भी शूट करवाया. इस दौरान, खेतों में मौजूद किसान भी काफी खुश नजर आ रहे थे।

इस दौरान, राहुल खेत में मौजूद किसानों से बातचीत करते हुए भी नजर आए. आज सुबह की बारिश के कारण खेतों में पानी भी भरा था, लेकिन राहुल पेंट ऊपर चढ़ाकर किसानों से मिलने के लिए खेत में ही पहुंच गए। खेतों में सुबह-सुबह किसान अपने कामों में लगे थे, लेकिन जैसे ही राहुल गांधी अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे तो, एकदम हलचल मच गई।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने राहुल के साथ फोटो भी खिंचवाईं. राहुल गांधी आज अपने काफिले के साथ शिमला जा रहे थे। राहुल गांधी ने गांव की महिलाओं और लोगों से बातचीत की. लोगों ने भी उनसे अपने मुद्दे साझा किए।

Related Posts