BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

40 लाख की धोखाधड़ी के मामलें का SP डॉ.अभिषेक पल्लव ने किया खुलासा: इस्टेन्ट पाकेट मनी नामक एप व गोल्ड में निवेश के नाम रकम जमाकराकर की गयी थी धोखाधड़ी, मास्टर माइंड सहित चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

बैंकों में गोल्ड लोन में ड्बे गोल्ड को खरीदने का झांसा देकर दिया गया था ठगी की घटना को अंजाम, ठग गिरोह के मास्टर मांइड सहित 04 सदस्य गिरपफ्तार एक आरोपी फरार, एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग व थाना मिलाई भट्टी की संयुक्त कार्यवाही…

भिलाई। दिनांक 14.04.2022 को प्रार्थी जय प्रकाश चौहान पिता स्व.रमाकांत चौहान निवासी मकान नम्बर 01/21, सड़क एवेन्यु बी, सेक्टर 01 भिलाई जिला दुर्ग ने थाना भिलाई भट्ठी में
लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि शेखर पसीने, पंकज वर्मा, मुस्कान गुप्ता, अदनान शेख व शारिक खान के द्वारा प्राथी को आई. पी.एम (इस्टेन्ट पाकेट मनी) नाम के एप के माध्यम से छात्रों को लोन उपलब्ध कराने के लिए पैसा निवेश करने के नाम पर तथा बैंकों में गिरवी रखे गोल्ड को बैंकों से सस्ते दामों में खरीदकर बाहर मार्केट में अच्छे दामों में बेचकर लाभ अजित करने का झांसा देकर अलग-अलग समय में विभिन्न खातों में रकम जमा कराकर व नगदी पैसा लेकर दिनांक 21.12.2019
से 20.06.2021 के मध्य कृल 40, 58,000/-रू. लेकर धोखाधड़ी की गयी है कि रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 44/2022, धारा 420, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

धोखाधड़ी की उपरोक्त घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव (भा.पू.से.) के द्वारा धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी की
रकम को तत्काल होल्ड कराने एवं आरोपियों की शीघ् गिरफ्तारी करने के संबंध में निदेश प्राप्त हुए थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय धुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धिकी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.
सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा तथा थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक के.के.कुशवाहा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम के द्वारा प्रार्थी जय प्रकाश चौहान से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों के संबंध में जरूरी जानकारी एकत्रित की गयी, प्राथी के द्वारा रकम जमा कराये जाने के दौरान उपयोग में लाये
गये विभिन्न बैंक खातों तथा आरोपियों के द्वारा घटना के दौरान उपयोग में लाये गये मोबाईल नम्बरों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। आरोपियों के बैंक खातों के स्टेटमेंट का अवलोकन करने पर प्रार्थी के द्वारा जमा कराये गये रकम के संबंध में उल्लेख होना पाया गया। इस प्रकार से तकनीकी विश्लेषण
के आधार पर आरोपी शेखर पसीने, पंकज वर्मा, मुस्कान गुप्ता एवं अदनान शेख की वर्तमान में उपस्थिति सुनिश्चित की गयी। आरोपी शेखर पसीने की उपस्थिति बिलासपुर में होना पता चला तथा शेष आरोपियों की उपस्थिति रायपुर में होना पता चला, जिसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दोनों जगहों पर अलग-अलग दो टीमें बनाकर रवाना किया गया।

आरोपीगण अपनी उपस्थिति छिपाने हेतु लगातार स्थान परिवर्तित कर छिपने का प्रयास कर रहे थे परन्तु टीम द्वारा अथक लगन एवं मेहनत से आरोपी शेखर पसीने को बिलासपुर में तथा आरोपी पंकज वर्मा, मुस्कान गुप्ता एवं अदनान शेख को रायपुर से पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी। आरोपी शेखर पसीने, पंकज वर्मा, मुख्कान गुप्ता एवं अदनान शेख से पूछताछ करने पर बताया गया कि इनके द्वारा अपने एक अन्य साथी अन्य साथी शारीक खान के साथ मिलकर आई.पी. एम. (इस्टेन्ट पाकेट मनी) नाम का एप बनाकर छात्रों को शॉर्ट टाईम लोन उपलब्ध कराने के नाम पर निवेश करने के लिए प्रार्थी को तैयार कर तथा अदनान शेख को बैंक कर्मचारी होने से प्रार्थी से मुलाकात करवाकर बैंक से सामंजस्य होने का झांसा देकर, बैंकों में जमा गोल्ड को सस्ते दामों में खरीदकर बाहर अधिक दाम में बेचकर अच्छा खासा मूनाफा कमाने का झांसा देकर अपने विभिन्न खातों में रकम जमा करवाकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के बैंक खातों में जमा रकम को होल्ड कराया गया है। आरोपियों के द्वारा उपयोग में लाये गये रकम के संबंध में जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई भट्टी से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्ठी से सउनि प्रवीण सिंह, महिला प्रथान आरक्षक हेमलता मरकाम आरक्षक झुमुक लाल सिन्हा एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुरग से सउनि शमित
मिश्रा, प्र.आर. चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक जावेद खान, विक्रांत यदू, सत्येन्द्र मढ़रिया, शहबाज खान, पंकज चतु्वेदी, जुगनू सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

नाम आरोपीगण –
01.शेखर पसीने पिता शशि कुमार पसीने उम्र 33 वर्ष पता 478 डहेलिया तालपुरी भिलाई जिला दुर्ग
02.पंकज वर्मां पिता राजेन्द्र कुमार वर्मों उम्र 29 वर्ष पता गली नं.01 जवाहर नगर कॉफी हाऊस के पास सतना
49.1
03.मुस्कान गुप्ता पति पंकज वर्मां उम्र 23 वर्ष पता गली नं.01 जवाहर नगर कॉफी हाऊस के पास सतना मं.प्र.।
০4.अदनान शहीद पिता शहीद अहमद कुरैशी उम्र 32 वर्ष पता 194 संजय नगर आरडीए रायपुर।
फरार आरोपी –
01.शारिक खान।

Related Posts