BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

37 साल बाद कश्मीर में हो सकता है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच: मिल सकती है ODI वर्ल्ड कप मैच की मेजबानी

जम्मू-कश्मीर की शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आखिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 1986 में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया था…

नईदिल्ली (ए)।  जम्मू-कश्मीर में पहली बार आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच  की मेजबानी की खबरों से घाटी के लोग उत्साहित हैं. तीन दशकों के अंतराल के बाद श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हो सकता है. स्टेडियम में अब तक केवल दो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. करीब 37 साल बाद कश्मीर क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच की मेजबानी करेगा. मैच की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

जम्मू-कश्मीर में पहला मैच 13 अक्टूबर 1983 को भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेला गया था. इस मैच में पिच पर भीड़ की ओर से हमला किया गया था. मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी, लेकिन लंच के अंतराल के दौरान लोगों के पिच को खोदने के कारण मैच प्रभावित हुआ था. ये मैच बारिश से भी प्रभावित हुआ था और वेस्टइंडीज को विजेता घोषित किया गया था.

1986 में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया: श्रीनगर में खेला गया आखिरी मैच 1986 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था. ये 50 ओवर का मैच था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीता था. ICC विश्व कप 2023 विश्व कप का 13वां संस्करण है और यह पहला विश्व कप होगा जिसकी मेजबानी पूरी तरह से भारत करेगा।

कश्मीर को मिल सकता है क्रिकेट विश्व कप का मैच: मैच अक्टूबर 2023 से शुरू होकर 26 नवंबर 2023 तक होंगे. आईसीसी विश्व कप में कुल 48 मैच खेले जाने वाले हैं. सूत्रों ने कहा है कि अंतिम चरण के दौरान एक मैच श्रीनगर में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप में दस टीमें ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी. आईसीसी विश्व कप का फाइनल 26 नवंबर 2023 को अहमदाबाद में खेला जाएगा. हालांकि, आईसीसी अधिकारियों की ओर से विश्व कप की अंतिम तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

बता दें कि, नवंबर 2007 में सीआरपीएफ ने शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम को खाली करने का फैसला किया था. जिसके बाद जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम का नवीनीकरण करने की योजना बनाई. यहां 2009 से प्रथम श्रेणी क्रिकेट फिर से शुरू हुआ।

Related Posts