BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

36 लोगो को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास: दावा आपत्ति के बाद लॉटरी सिस्टम से होगा आबंटन

 

रिसाली। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र लक्ष्मी नगर में बने प्रधानमंत्री आवास को जल्द ही लॉटरी निकालकर कर आवंटन किया जाएगा। इसके पहले चयनित हितग्राहियों से प्राप्त आवेदन के लिए दावा आपत्ति लिया जाएगा। दावा आपत्ति के लिए 28 जनवरी शाम 5 बजे तक समय सीमा निर्धारित की गई है।
सहायक नोडल अधिकारी प्रधान मंत्री आवास योजना अखिलेश गुप्ता ने बताया कि रिसाली निगम क्षेत्र में वार्ड 29 लक्ष्मी नगर में आवास तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आवास के लिए प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी की जा चुकी है। आवेदन सही होने के बाद दावा आपत्ति के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। दावा आपत्ति लिखित में प्रस्तुत करना अनिवार्य है। लिखित आवेदन पर ही विचार किया जाएगा। हितग्राहियों की सूची विभागीय वेबसाइड रिसाली अर्बन सीजी डॉट गवर्मेंट डॉट इन एवं नगर पालिक निगम मुख्य कार्यालय व प्रधानमंत्री अवास योजना कार्यालय के सूचना बोर्ड पर अवलोकन किया जा सकता है।

रिसाली बस्ती के हितग्राही ज्यादा: प्रधानमंत्री आवास लेने कुल 42 लोगो ने आवेदन प्रस्तुत किया है। इसमें से 36 आवेदन लाट्री से चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि आवास के लिए रिसाली बस्ती के लोगो ने अधिक रुचि दिखाई है।

Related Posts