BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

34 वर्ष के बाद फिर खुला अनंतनाग का देवी उमा भगवती मंदिर, राजस्थान से लाई गई प्रतिमा की हुई स्थापना

रविवार को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ कश्मीरी पंडितों ने पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार करवाकर रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। राजस्थान से लाई गई देवी उमा की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया गया है…

 

श्रीनगर (ए)। कश्मीर के अनंतनाग जिले के गांव शंगस में स्थित देवी उमा भगवती मंदिर 34 साल बाद फिर से खोल दिया गया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ कश्मीरी पंडितों ने पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार करवाकर रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। राजस्थान से लाई गई देवी उमा की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया गया है।

इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने भजनों से माता की महिमा का गुणगान किया। कश्मीरी पंडितों के साथ ही मुस्लिम भाइचारे ने भी मंदिर के खोलने पर खुशी जताई है।

राजस्थान से लाई गई देवी उमा की मूर्ति को धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह में स्थापित किया गया. स्थानीय कश्मीरी पंडितों और मुसलमानों ने मंदिर के जीर्णोद्धार पर खुशी व्यक्त की।

स्थानीय निवासी गुलजार अहमद ने कहा, “हम अपने पंडित भाइयों की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं.” उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि 34 साल बाद मंदिर में कोई धार्मिक समारोह आयोजित किया गया है।

Related Posts