BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

33 के.व्ही लाईन के चार्ज होने से आईआईटी भिलाई हुआ रोशन, आईआईटी के डायरेक्टर ने बटन दबाकर किया शुभारंभ

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र द्वारा दिनांक 16 मार्च 2023 को आईआईटी भिलाई के लिए बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई। विद्युत विभाग द्वारा 132 के.व्ही.कुरुद सबस्टेशन से आईआईटी भिलाई के लिए 33 के.व्ही. लाईन खींचकर उसे ऊर्जीकृत किया गया। आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने बटन दबाकर इसका शुभारंभ किया।

आईआईटी कैंपस भिलाई में बिजली की जरुरत इसी लाईन से पूरी होगी। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार आईआईटी भिलाई डॉ.जयेश चंद्र एस.पाई, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर, अधीक्षण अभियंता (सीपीडब्ल्यूडी) अनुराग कुमार, कार्यपालन अभियंता (सीपीडब्ल्यूडी) विजय विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता ए.के.बिजौरा, सहायक अभियंता श्रीकांत बड़गैया, सहित विद्युत विभाग एवं आईआईटी भिलाई के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

Related Posts