पटना (ए)। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। इनमें 11 आईएएस और 19 आईपीएस अफसर शामिल हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष व नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर और बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास प्रधान सचिव बन गए हैं। एडीजी शोभा ओहतकर को डीजी जबकि विकास वैभव समेत तीन आईपीएस अफसरों को आईजी रैंक में प्रोन्नति मिली है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक वर्ष 2005 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष कुमार, पटना के डीएम कुमार रवि, दिवेश सेहरा, बालामुरूगन डी और राधेश्याम साह को सचिव रैंक में प्रोन्नत किया गया है। वर्ष 2008 बैच के बी कार्तिकेय धनजी, प्रणव कुमार, गिरिवर दयाल सिंह, सतीश कुमार सिंह, संजय दूबे और डॉ. संजय सिन्हा को विशेष सचिव में प्रोन्नति मिली है।
प्रोन्नत हुए आईपीएस अफसर
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक वर्ष 2003 बैच के अधिकारी विकास वैभव के अलावा सारण के डीआईजी विजय कुमार वर्मा और सुरेश प्रसाद चौधरी भी आईजी बन गए हैं। वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अफसर रंजीत कुमार मिश्रा, प्रणव कुमार प्रवीण और मो. शफीउल हक को डीआईजी में प्रोन्नत किया गया है। वहीं वर्ष 2008 बैच के अधिकारी व पटना के एसएसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा के अलावा सत्यवीर सिंह, विकाश बर्मन, मनोज कुमार, किम, निताशा गुड़िया, संजय कुमार, विकास कुमार, दिलीप कुमार मिश्रा, अश्विनी कुमार, अमजद अली और अरविंद ठाकुर को सेलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति मिली है। सेलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नत हुए अधिकारियों में कई जिलों के एसएसपी और एसपी के पद पर पदस्थापित है। इस प्रोन्नति के चलते वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा।
आईएएस श्याम किशोर बने परिवहन निगम के प्रशासक
नवप्रोन्नत आईएएस अधिकारियों को भी नए सिरे से पदस्थापित किया गया है। मगध प्रमंडल के आयुक्त के सचिव रहे श्याम किशोर को पथ परिवहन निगम का प्रशासक बनाया गया है। बांका के एडीएम रहे जय शंकर प्रसाद को सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव, विजय रंजन को निदेशक, पंचायती राज, मनोज कुमार झा को मंत्रिमंडल सचिवालय में संयुक्त सचिव और रामेश्वर पाण्डेय को खान एवं भूतत्व विभाग का निदेशक बनाया गया है। वहीं नवप्रोन्नत आईएएस अधिकारी अरुण कुमार, राम अनुग्रह नारायण सिंह, ओम प्रकाश पाल, निवेदिता राय, नीलम चौधरी, पंकज पटेल, कृत्यानंद सिंह, विमलेश कुमार झा, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार उपाध्याय, राकेश मोहन, दयानंद मिश्र, राज कुमार सिन्हा, राम ईश्वर और प्रभु राम को उन्हीं विभागों में बतौर आईएएस अधिकारी पदस्थापित किया गया है जहां वह पहले से तैनात थे।
तीन मंत्रियों को मिले आप्त सचिव
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भारती को पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी का आप्त सचिव (सरकारी) बनाया गया है। वहीं सुबोध कुमार सिंह को परिवहन मंत्री शीला कुमारी और आलोक कुमार को श्रम संसाधन, खान एवं भूतत्व तथा पर्यटन मंत्री जिवेश कुमार का आप्त सचिव (सरकारी) बनाया गया है। इस पद पर नियुक्ति के लिए तीनों अधिकारियों की सेवाएं मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप दी गई है।









