दस टीमों की इंडियन प्रीमियर लीग मुंबई में 26 मार्च से शुरू होगी और 29 मई को समाप्त होगी, आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने संचालन परिषद की बैठक के बाद कहा, आईपीएल शनिवार 26 मार्च से शुरू होगा…
नईदिल्ली (ए)। आईपीएल 2022 का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए अच्छी खबर है. 26 मार्च से आईपीएल के 15वें सत्र की शुरुआत होगी. जबकि फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा. गुरुवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद यह जानकारी दी गयी।
आईपीएल 2022, 26 मार्च को शुरू और 29 मई को समाप्त- दस टीमों की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुंबई में 26 मार्च से शुरू होगी और 29 मई को समाप्त होगी. आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने संचालन परिषद की बैठक के बाद कहा, आईपीएल शनिवार 26 मार्च से शुरू होगा. इस बार दो नयी टीमों लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स को शामिल किया गया है।
दर्शकों के लिए भी खुशखबरी-आईपीएल 2022 के बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। इस बार दर्शकों को भी स्टेडियम में प्रवेश दी जाएगी. बैठक में निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट की शुरुआत में करीब 40 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. सूत्रों के अनुसार दर्शकों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार अनुमति दी जायेगी और शुरुआत में यह 40 प्रतिशत होगी. अगर कोरोना हालात काबू में रहते हैं और मामलों में कमी आती है तो टूर्नामेंट के अंत में दर्शकों की संख्या शत प्रतिशत की जा सकती है।
इन स्टेडियम में खेले जाएंगे आईपीएल के 74 मुकाबले-आईपीएल 2022 के 74 मुकाबले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और ब्रैबोर्न स्टेडियम के साथ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल मैदान और पुणे के गाहुंजे स्टेडियम में खेले जायेंगे।
Indian Premier League to start on March 26, final match on May 29: IPL chairman Brijesh Patel
— ANI (@ANI) February 24, 2022
अहमदाबाद में खेला जा सकता है फाइनल मुकाबला- आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में प्ले-ऑफ के संबंध में कोई फैसला नहीं किया गया है, लेकिन पूरी संभावना है कि फाइनल की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगा।















