बलौदाबाजार। थाना भाटापारा ग्रामीण में दिनांक 11.07.2020 को प्रार्थी दीपक सचदेव ने एक लिखित शिकायत प्रस्तुत किया कि दिनांक 06.07.20 के करीबन रात्रि 08.00 बजे तिरूपति दालमील ग्राम खोखली में ओम ट्रासपोर्ट भाटापारा द्वारा ट्रक क्र. CG 04 LX 9993 माल भरने के लिये भेजा गया था। जिसका ड्राईवर ट्रक में कुल 07 मिलरों से अनाज ट्रक में लोड किया जिसका कुल वजन 272 क्विंटल (920 कट्टी) मूल्य 19,91,475 रू को ररूंवा उड़ीसा के लिए भेजा गया था। किन्तु ट्रक चालक द्वारा दाल चांवल को संबंधित व्यापारी के पास न पहुंचाकर बेईमानी से कही अफरा तफरी कर गबन कर दिया है, कि सूचना पर तत्काल हालात पुलिस अधीक्षक आई.के.एलेसेला को अवगत कराकर उनके निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल एवं एसडीओपी भाटापारा के.बी द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना भाटापारा ग्रामीण में प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 301/2020 धारा 406 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों की पतासाजी हेतु सरहदी जिला के व्यापारियों से दाल चांवल के संबंध में लगातार पूछताछ किया जा रहा था। कि विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति तिल्दा क्षेत्र में दाल खपाने की फिराक में घूम रहे है। सूचना के आधार पर तत्काल तिल्दा रवाना होकर उक्त व्यक्तियों को पकडकर पूछताछ किया गया, जिन्होने अपना नाम पवन वर्मा तथा गुलाब अंसारी निवासी श्याम नगर तिल्दा का होना बताये तथा अपने साथी रविकांत वर्मा निवासी तिल्दा, रूपेश कुमार दुबे निवासी बिलासपुर, मोहम्मद ऐतेश्याम शेख उर्फ अब्दुल निवासी नागपुर व अन्य के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। आरोपियों द्वारा पूरे माल को जूट के बोरे में पलटी कर घुरू अमेरी पल्लव भवन के पास एक गोदाम में रखना बताये। तत्काल बताये स्थान पर आरोपियों को साथ लेकर पहुचे और दबिश दिया जहाॅ से माल बरामद किया गया। आरोपीगण के कब्जे से 250 क्विंटल दाल चांवल जुमला कीमती 17,70,502 रूपये को समक्ष गवाहान मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। वारदात में उपयोग की गयी ट्रक जिसका वास्तविक पंजीकरण संख्या CG 22 K 9991 है को सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र से आरोपियों के निशानदेही पर बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया, अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
उक्त कार्यवाही मे प्रशिक्षु डीएसपी तारेश साहू थाना प्रभारी थाना भाटापारा ग्रामीण तथा प्र.आर. कमल वर्मा, घनश्याम वर्मा आरक्षक लोरिक सांडिल्य, दिनेश जांगड़े, सतीश साहू, भरत भूषण पठारी तथा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर के थाना प्रभारी एवं प्रधान आरक्षक हिरेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र साहू, महेन्द्र वर्मा, साइबर सेल बलौदाबाजार से आरक्षक कुमार जायसवाल एवं महिला आरक्षक नेहा तिवारी का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपीगण
- पवन कुमार पिता मनहरण लाल वर्मा उम्र 35 वर्ष साकिन तिल्दा
- रविकांत वर्मा पिता बनवारी लाल वर्मा उम्र 27 वर्ष साकिन तिल्दा
- गुलाब अंसारी पिता ईसा अंसारी उम्र 38 वर्ष साकिन तिल्दा
- रूपेश कुमार दुबे पिता मनहरण दुबे उम्र 33 वर्ष बिलासपुर






