रायपुर। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने राजधानी के 27 निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना हेतु स्थानांतरण आदेश जारी किया।
जारी आदेश में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम को थाना प्रभारी नेवरा से अभनपुर, भावेश कुमार गौतम को थाना प्रभारी माना से गंज, दीपेश जायसवाल को थाना कबीर नगर से गोबरा नवापारा, आशीष यादव को थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर से मंदिर हसौद, दीपक पासवान को थाना प्रभारी खरोरा से तिल्दा- नेवरा, रोहित कुमार मालेकर को थाना प्रभारी सिविल लाइन से उरला, अर्चना बंछोर धुरंधर को थाना प्रभारी गोलबाजार से महिला थाना, सुधांशु बघेल को थाना प्रभारी कोतवाली से आमानाका,
सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को थाना प्रभारी अभनपुर से मुजगहन,
आशीष सिंह राजपूत को थाना प्रभारी मुजगहन से राखी, जितेन्द्र ऐसैया को थाना प्रभारी गोबरा नवापारा से देवेंद्र नगर,
अविनाश सिंह को थाना प्रभारी मंदिर हसौद से राजेंद्र नगर, कृष्ण कुमार कुशवाहा को थाना प्रभारी गुढियारी से सिविल लाइन, प्रमोद कुमार सिंह को थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर से यातायात,
भेखलाल चन्द्राकर को थाना प्रभारी उरला से गुढियारी,
रविन्द्र कुमार यादव को थाना प्रभारी सरस्वती नगर से मौदहापारा, यशवंत प्रताप सिंह को थाना प्रभारी गंज से गोल बाजार, यामन कुमार देवांगन को थाना प्रभारी मौदहापारा से माना,
अजीत सिंह राजपूत को थाना प्रभारी राखी से कोतवाली, मनोज साहू को थाना प्रभारी खम्हारडीह से अजाक, सुनील दास को थाना प्रभारी आमानाका से कबीर नगर, मल्लिका बेनर्जी को र.आ. केन्द्र से प्रभारी डीसीआरबी,
रमाकांत तिवारी को र.आ. केन्द्र से थाना प्रभारी खरोरा, कमलेश देवांगन को थाना प्रभारी पण्डरी से यातायात, स्वराज त्रिपाठी को प्रभारी कन्ट्रोल रूम से थाना प्रभारी पण्डरी, नरेन्द्र साहू को थाना प्रभारी अजाक से थाना प्रभारी सरस्वती नगर तथा वासुदेव परगनिहा को र.आ. केन्द्र से थाना प्रभारी खम्हारडीह पदस्थ किया गया है।

















