BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

25 एवं 26 नवंबर 2022 को भिलाई में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय संविधान दिवस एवं जय भीम मेला महोत्सव का होगा विशाल आयोजन

 

भिलाई। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 33 वर्ष में 25 एवं 26 नवंबर 2022 को इस्पात नगरी भिलाई में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय संविधान दिवस एवं जय भीम मेला महोत्सव विशाल पैमाने पर संपन्न होगा। जिसके लिए बुद्ध भूमि कोसा नगर में छत्तीसगढ़ के बौद्ध समाज एवं अन्य प्रबुद्ध वर्गों की विशाल बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्व सम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष संविधान दिवस जय भीम मेला समारोह समिति के अध्यक्ष पूर्व संभागीआयुक्त एवं कलेक्टर दिलीपवासनी कर समारोह समिति के अध्यक्ष होंगे। एवं उनके साथ संपूर्ण समिति में छत्तीसगढ़ एवं भिलाई अंचल के सहयोगी सदस्य के रूप में समाज के अन्य गणमान्य लोग रहेंगे।

25 नवंबर को प्रमुख वक्ता के रूप में दिवंगत बीपी मंडल जिनका नाम मंडल आयोग किया गया, उनके सुपुत्र प्रोफेसर डॉक्टर सूरज मंडल दिल्ली विश्वविद्यालय होंगे। उपरोक्त के अतिरिक्त दिल्ली से प्रख्यात नेतागण भी रहेंगे 26 नवंबर को प्रमुख वक्ता के रूप में दिल्ली के प्रख्यात अंबेडकरनामा के प्रमुख प्रोफेसर रतन लाल होंगे, साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, स्थानीय शासन मंत्री, विधायक, महापौर सहित अन्य गणमान्य अतिथि रहेंगे 26 नवंबर को ही भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कव्वाली का एवं लोकगीत आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया है कव्वाली हेतु अंजली भारती एवं भीमेश भारती जी का मुकाबला होगा इसके पूर्व जो विभिन्न कार्यक्रम है।

जिसमें 15 नवंबर से 24 नवंबर तक क्रिकेट प्रतियोगिता होगी 25 या 26 नवंबर को जो विभिन्न कार्यक्रम होंगे उसमें प्रख्यात भिक्षुओं द्वारा धम देशना, बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग, प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भीम लोक कला संस्कृति, संविधान रैली, सामूहिक भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वचन, बौद्ध महिला सम्मेलन, बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन आदि का समावेश है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का समावेश किया गया है संस्था की बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में जिनको लिया गया है उनमें प्रमुख रूप से माननीय दिलीप वासनिकर के साथ अशोक धवले, नितेश सोनटके पूर्व अध्यक्ष नेकराम रामटेके, दिग्विजय मेश्राम राजनांदगांव से रविंद्र रामटेके, प्रतिमा वासनिक, सविता मेश्राम, राजेश वंजारी, अनिल साखरे, सुनील रामटेके, बालेश्वर चौरे, शैलेंद्र भगत, जीवेंद्र सोनटके, पीटी बांसोड़, शैलेंद्र मेश्राम, मुनेश्वर गजभिए, ज्ञानचंद टैंभूरने, विनोद वासनिक, रामराव ढोक, आनंद रामटेके, राकेश रंगारी, बीआर कठाने, सुभाष बांसोद, डॉक्टर उदय धावडे, नरेंद्र खोबरागड़े, आशीष चौहान, अनिल खोबरागडे, भोजराज गौरखेडे, पूर्व डीएसपी रविंद्र गणवीर, संजय शेंद्रे, डॉ अरविंद चौधरी, अनिल जोग, प्रीतेश पाटील, वर्षा बागड़े, संगीता पटेल, अनीता मेश्राम, एल उमाकांत, भूषण नदिया, विश्वास मेश्राम, बाला कोलते, नालंद रामटेके, किशोर कन्नोजे, डोंगरगढ़ से नलिनी मेश्राम, शैलेंद्र डोंगरे, मुन्ना नंदेश्वर, रविता लखड़ा, डा. सुखदेवे, सुजाता रामटेके सहित अन्य जिलों से भी होंगे। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बीएसपी एसटी एससी फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील रामटेके ने दी।

Related Posts