आगामी बजट सत्र की तारीखों का एलान हो चुका है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी तारीखों की जानकारी दी। बजट सत्र का शुभारंभ 22 जुलाई को होगा। यह 12 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बजट सत्र के लिए केंद्र सरकार की सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी है…
नईदिल्ली (ए)। आगामी बजट सत्र की तारीखों का एलान हो चुका है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी तारीखों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी बजट सत्र का शुभारंभ 22 जुलाई को होगा। यह 12 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी है।
किरेन रिजिजू ने यह भी बताया कि बजट सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद म बजट पेश करेंगी। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चुनावी साल में फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था। गौरतलब है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट में उम्मीद जताई जा रही है कि मोदी 3.0 सरकार के विकसित भारत के मिशन पर जोर दिया जाएगा। आम चुनाव के नतीजों के बाद 24 जून से दो जुलाई तक चले 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में नये सदस्यों के शपथ लेने के बाद यह संसद का पहला पूर्ण सत्र होगा।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत के माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर, संसद के दोनों सदनों को बजट सत्र, 2024 के लिए 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक (संसदीयकार्य की अनिवार्यता के अधीन) बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बजट 2024-25 लोकसभा में 23 जुलाई, 2024 को पेश किया जाएगा।”















