भिलाई। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के दिन 22 जनवरी 2024 को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए विभाग संयोजक रवि निगम के नेतृत्व में छ.ग. बजरंग दल की बैठक सुपेला घड़ी चौक हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें उस विशेष तिथि के लिए कई योजनाएं बनी।
जब 14 वर्ष के वनवास के बाद प्रभु सियाराम अयोध्या लौटे थे, तब संपूर्ण देश में दीपावली मनाई गई थी, गांव गांव शहर शहर सजी हुई थी, ठीक उसी प्रकार प्रभु सियाराम 500 वर्षों के बाद पुनः पधार रहे हैं, इस बार भी पूरे देश में दीपावली की तरह ही उत्साह मनाया जाएगा। इस उत्साह में छ.ग. बजरंग दल द्वारा सुपेला घड़ी चौक हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली निकालकर संपूर्ण दुर्ग भिलाई में उत्साह भ्रमण किया जाएगा।
21 हजार नग लड्डू वितरण किया जाएगी, लगभग सभी मंदिरों में भव्य महाआरती की जाएगी, एवं संपूर्ण जनमानस में जोरो से प्रचार कर सभी के घरों में अधिक से अधिक दीप जलाकर दीपावली की तरह मनाने हेतु प्रचारित करेंगे।
इस बैठक में मुख्य रूप से विभाग संयोजक रवि निगम, जिला उपाध्यक्ष कमल साव, सह मंत्री रीतिक सोनी , जिला सहसंयोजक अजय सेन, जिला सुरक्षा प्रमुख अनिल बेहरा, जिला सत्संग प्रमुख इंद्रजीत महाराज, करण सोनी, कौशल यादव, नंदन ओझा, विक्रम ध्रुव, डोमन साहू, टोमन वर्मा, अजय चौरसिया, नकुल जंघेल, अनिल सोनकर, ज्ञानचंद, मुरली सारथी, मनीष वर्मा, विक्रम, आनंद तिवारी सुभाष, शिव सोनी, अनिल साहनी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।















