सक्रिय 03 हार्डकोर ईनामी नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार…गिरफ्तार 02 नक्सली पर छग शासन द्वारा पद के अनुरूप 08-08 लाख एवं 01 नक्सली पर 05 लाख कुल 21 लाख रूपये का घोषित है ईनाम…वर्ष 2024 में जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत 01 शिक्षादूत को मिटिंग में बुलाकर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की घटना शामिल रहे है…तीनों नक्सलियों के विरूद्ध घटना के संबंध में थाना जगरगुण्डा में पूर्व से हत्या का प्रकरण दर्ज है…
सुकमा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में मुखबिर के आसूचना पर थाना जगरगुण्डा से तोमेश वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा के हमराह जिला बल एवं एसी. शास्वत मनु के हमराह 165 वाहिनी सीआरपीएफ बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन/नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु ग्राम गोंदपल्ली व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान ग्राम गोंदपल्ली की घेराबंदी कर थाना जगरगुण्डा के प्रकरण में फरार चल रहे, 03 हार्डकोर नक्सलियों को जो क्रमश: 01. डोडी पोदिया उर्फ प्रकाश पिता स्व. बक्का (सीआरसी रीजनल कम्पनी नंबर 02 का सदस्य/पीपीसीएम ईनामी 08 लाख) उम्र लगभग 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदपल्ली सरपंचपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 02. डोडी पाण्डू पिता स्व. सोमा (पीएलजीएल कम्पनी नंबर 10 हेड क्वार्टर का पार्टी सदस्य ईनामी 08 लाख) उम्र लगभग उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदपल्ली सरपंचपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छग) एवं 03. डोडी नंदू पिता डोडी मंगडू (एओबी पार्टी सदस्य/पीपीसीएम ईनामी 05 लाख ) उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदपल्ली सरपंचपारा जगरगुण्डा जिला सुकमा (छग) को पकड़ा गया।
पकड़े गये तीनों आरोपियों के द्वारा जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 13.09.2024 को ग्राम गोंदपल्ली के शिक्षा दूत को ग्रामीणों की बैठक लेकर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर लकड़ी के डण्डे से पीट-पीटकर गले में रस्सी डालकर गला घोटकर हत्या करने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहे है।
घटना के संबंध में पूर्व से थाना जरगुण्डा में अपराध क्रमांक 24/2024 धारा 190, 191(2), 140, 103 (1) भारतीय न्याय संहिता, 25 आर्म्स एक्ट, 38, 39, 16 (क) विधि विरूद्ध क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त घटना में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर विशेष माननीय न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल भेजा गया।
इसके अतिरिक्त गिरफ्तार तीनों हार्डकोर नक्सली थाना जगरगुण्डा, चिंतलनार एवं चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत घटित नक्सली घटनाओं में शामिल रहे है। जिनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
















