BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

21 रन बनाकर आउट होने के बाद भी शुभमन गिल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, रोहित ने की धोनी के छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्कों की बरसात की है, उन्होंने अब तक कंगारू टीम के खिलाफ कुल 76 छक्के लगाए हैं…

कोलकाता (ए)। भारत ने श्रीलंका को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 4 विकेट से हरा दिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. इस मैच में ओपनर खिलाड़ी शुभमन गिल महज 21 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने विराट कोहली का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. शुभमन भारत के लिए पहली 17 पारियों में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत के लिए करियर की पहली 17 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम दर्ज था. लेकिन इसे शुभमन ने तोड़ दिया. शुभमन ने करियर की पहली 17 वनडे पारियों में 778 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाया. उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 130 रन रहा. उन्होंने इस मामले में कोहली को पीछे छोड़ दिया. कोहली ने 757 रन बनाए थे. वहीं श्रेयस अय्यर भी शुभमन से पीछे रह गए. अय्यर ने 750 रन बनाए थे।

गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता में खेला गया. इसमें श्रीलंका ने ऑल आउट होने तक 215 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 43.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने नाबाद अर्धशतक जड़ा. राहुल ने 103 गेंदों का सामना करते हुए 64 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके भी लगाए. बॉलिंग में कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने कमाल दिखाया. इन दोनों ने 3-3 विकेट लिए.

भारत के लिए करियर की पहली 17 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज –

  • शुभमन गिल – 778 रन
  • विराट कोहली – 757 रन
  • श्रेयस अय्यर – 750 रन।

भारतीय टीम में जब छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की बात आती है तो रोहित शर्मा का नाम अव्वल नंबर पर आता है. रोहित शर्मा को ‘हिटमैन’ के नाम जाना जाता है. वो अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में 500 से ज़्यादा छक्के लगा चुके हैं. अब वो सिर्फ वेस्टइंडीज़ के दिग्ग्ज बल्लेबाज़ क्रिसे गेल से पीछे हैं. क्रिस गेल ने अपने इटंरनेशनल करियर में कुल 553 छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा 505 छक्कों के साथ नंबर दो पर मौजूद हैं. आइए जानते हैं किन भारतीय खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में किस टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं।

1 रोहित शर्मा: रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में नंबर वन पर मौजूद है. रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे ज़्यादा छक्के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़े हैं. वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 76 छक्के लगा चुके हैं. इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ वनडे में उन्होंने 45 छक्के लगाए हैं. वहीं वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे में उनके बल्ले से कुल 35 छक्के निकले हैं।

2 महेंद्र सिंह धोनी: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने वनडे करियर में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 45 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उनके बल्ले से कुल 34 छक्के निकले हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में खेलते हुए उन्होंने 33 जड़े हैं।

3 सचिन तेंदुलकर: पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर दुनिया के महान बल्लेबाज़ों में से एक हैं. उन्होंने कई टीमों के खिलाफ कई शानदार पारियों को अंजाम दिया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो ज़्यादा ही लय में दिखाई देते थे. कंगारू टीम के खिलाफ उनके बल्ले से सर्वाधिक छक्के निकले हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में कुल 35 छक्के लगाए हैं।

Related Posts