BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

21 क्विंटल से ज्यादा बहुमूल्य शासकीय दस्तावेज को चोरी कर रद्दी के भाव मे बेचने और खरीदने वाले कुल 09 आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग का 40 साल पुराना था यह महत्वपूर्ण दस्तावेज

दुर्ग। दिनांक 08.04.2022 के वन विभाग दुर्ग की संलग्नाधिकारी मोना महेश्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया, कि वनमंडल कार्यालय पांच बिल्डिंग के समीप पुराने शासकीय भवन में शासकीय अभिलेख दस्तावेज (लगभग 40 वर्ष पुराना) वर्ष 2012 से बोरी, रेक, पेटी, अलमारी में रखा गया था, दिनांक 15.03.2022 को स्थापना शाखा प्रभारी द्वारा उक्त भवन से आवश्यकता अनुसार पुराने अभिलेख ढूढ़ने गये, उस वक्त समस्त शाखाओं अभिलेख भवन में उपलब्ध थे, दिनांक 08.04.2022 के समय 04.00 बजे स्थापना शाखा
प्रभारी के द्वारा दुर्ग वन मंडल की संलग्नाधिकारी मोना महेश्वरी को बताया गया, संलग्नाधिकारी द्वारा अपने अधिकारियों को
को चोरी की सूचना से अवगत कराया गया, और दिनांक 09.04.2022 को पदमनाभपुर चौकी में जाकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई गई।

पदमनाभपुर चौकी प्रभारी वैभव बैैंकर परि.भा.पु.से. द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को चोरी की सूचना से अवगत कराया गया। उसके बाद उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा के मार्गदर्शन में. एवं अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) सजंय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र यादव भा.पु.से. एवं काईम डीएसपी नसरउल्लहा सिद्दकी, के निर्देशन में एवं वैभव बैंकर परि,भा पु.से. के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा चोरी के घटना स्थल निरीक्षण के उपरांत आसपास के लोकल चोर होने का अनुमान लगाया गया। इसी तारतम्य में चौकी पदमनाभपुर में पदस्थ आरक्षक किशोर सोनी को मुखबिर से सूचना मिली की देवारपारा के जीतू देवार एवं उसे साथी बोरियों में भराकर कुछ दस्तावेज अपने घर में छुपाकर रखे है, तब विशेष टीम द्वारा चारो तरफ से घेरकर जीतू देवार, करण देवार, अर्जुन नेवाल, गोलू देवराज को पकड़ा गया, और उनकी निशानदेही पर मिनाक्षी नगर दुर्ग निवासी कबाडी सुभाषचंद अग्रवाल, रावणभाठा सुपेला निवासी कबाडी शम्भु निगम एवं दुर्ग गयानगर निवासी कवाडी देवानंद सोनी को भी गिरफ्तार किया गया।

सभी आरोपियों से 31 बोरियों में कुल 21क्विंटल से ज्यादा शासकीय अभिलेख और दस्तावेज बरामद किया गया। जिसकी अनुमनित किमत लगभग 60000/-रू. आंकी गई है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक श्री भूषण एक्का, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक गौरव तिवारी, उप निरीक्षक धरम मडावी, सउनि विनय रजक, सउनि किरेन्द्र सिंह, सउनि पूर्ण बहादुर, प्र.आर. शिय दुबे आरक्षक जायेद खान, प्रदीप सिंह, किशोर सोनी, चित्रसेन साहू, फारूख खान, थीरेन्द्र यादव, केशब साहू, योगेन्द्र चन्द्राकर, शरद सिंह, अनुप शर्मा, पन्नेलाल, मिथलेश साहू का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी: (01) गोलू देवराज पिता राम प्रसाद देवराज उम्र 30 साल साकिन कसारीडीह वार्ड 44 देवार मोहल्ला पदमनाभपुर दुर्ग।
(02) जीतु देवार पिता नौ भैया देवार उम्र 24 साल साकिन कसारीडीह वार्ड 44 देवार मोहल्ला पदमनाभपुर दुर्ग।
(03) करण देवार पिता होशियार देवार उम्र 22 साल साकिन कसारीडीह वार्ड 41 देवार मोहल्ला पदमनाभपुर दुर्ग।
(04) अर्जुन नेवला पिता लब नेवला उग्र 22 साल साकिन कसारीडीह वार्ड 44 देवार मोहल्ला पदमनाभपुर दुर्ग।

 

खरीददार: (01) सुभाषचंद अग्रवाल पिता स्व. प्रसन्न कुमार अग्रवाल उम्र 62 साल साकिन वृन्दा नगर बोरसी पदमनाभपुर दुर्ग।
(02) शम्भु दयाल निगम पिता रामकृपाल निगम उम्न 41 साल साकिन रावनभाठा सुपेला दुर्ग।
(03) देवानंद सोनी पिता स्व. कन्हैयालाल सोनी उन 60 साल साकिन गली नं. 03 गयानगर।

चौकीदार:(01) रामसाय साहू पिता स्व. भुवनलाल साहू उम्र 60 साल साकिन कोलिहापुरी थाना पुलगांव दुर्ग।
(02) मनीराम साहू पिता स्व. गोहाराम साहू उम्न 49 साल साकिन ग्राम पोटिया थाना उतई दुर्ग।
फरार आरोपी:(01) राजा उर्फ सलमान उर्फ शहबाज खान रेल्वे स्टेशन दुर्ग।

Related Posts