BREAKING

Uncategorised

20 हजार रूपये कीमत के मादक पदार्थ गांजा के पौधों साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने जिले में नशीले पदार्थ के क्रय-विक्रय पर अंकुश लगाने एवं अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरूद्व कठोर कार्यवाही करने को लेकर थाना-चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए है, निर्देश के पालन में थाना-चौकी प्रभारियों ने मजबूत सूचना तंत्र लगाया गया है।
रविवार 16 अगस्त 2020 को चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर महेश्वर सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि गांव का मिलन सिंह अपने बाड़ी में गांजा का पौधा लगाया है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर पुलिस टीम के साथ मुखबीर सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही हेतु ग्राम उमेश्वरपुर निवासी मिलन सिंह के यहां पहुंची और उसे तलब कर बाड़ी में खोजबीन करने पर बाड़ी से 2 नग अवैध मादक पदार्थ गांजा का पौधा वजन 6 किलो 500 ग्राम कीमत 20 हजार रूपये का पाए जाने पर आरोपी मिलन सिंह पिता अमीर साय उम्र 55 वर्ष के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर महेश्वर सिंह, आरक्षक सोहन सिंह, शिवशंकर, विक्रम सिंह व सैनिक धर्मेद्र कुर्रे सक्रिय रहे।

Related Posts