आरोपी विगत 20 वर्षो से छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो में नशीली इंजेक्शन व टेबलेट की करता था सप्लाई…नशीले कारोबार का अंतरराज्यीय तस्कर आरोपी संजीव उर्फ सुच्चा सिंह देश के विभिन्न राज्य मप्र,महाराष्ट्र, दिल्ली से करता था नशीली इंजेक्शन व टेबलेट की सप्लाई…नशे के व्यापार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ इण्ड टु इण्ड विवेचना दौरान फाईनेशियल इन्वेस्टीगेशन कर नशे की कारोबार से अर्जित की गई संम्पत्ति की जानकारी एकत्रीत कर की जायेगी वैधानिक कार्यवाही…
बिलासपुर। आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा छाबडा के खिलाफ थाना सरकण्डा व थाना सिविल लाईन में पंजीबध्द अपराध क्रमांक 162/2023 धारा 21,22,29 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा सिंह की पता तलाश पिछले कई वर्षो से की जा रही थी पूर्व पर थाना सिविल लाईन में आरोपी बंटी गहेरवार की पत्नि अकांक्षा व थाना सरकण्डा के आरोपी पप्पू श्रीवास को नशीली दवाई इंजेक्शन सिरप को आरोपी संजीव सिंग उर्फ सूच्चा सिंग छाबडा निवासी टिकरापारा कंसा चौक थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छग से खरीदना और अवैध रूप से बिक्री करना स्वीकार किया गया है तथा आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा सिंह से मोबाईल मे संपर्क कर शहर में नशीली दवाईयो की सप्लाई कर रहा था जो उक्त प्रकरण मे आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा की लगातार तलाश की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा डायरी की समिक्षा करने पर नशे के मुख्य सरगना को पकडने के लिये निर्देशित किया गया जो अति. पुलिस अधीक्षक शहर, राजेन्द जयसवाल अति. पुलिस अधीक्षक सायबर अनुज कुमार गुप्ता के निर्देश मे आरोपी सूच्चा को पकडने के लिये श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार किया गया जो आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा सिंह के बैंक अकाउंट व संम्पत्तियो की जानकारी लेने पर पाया गया।
आरोपी के द्वारा शहर में पिछले 20 वर्षो से नशीली दवाईयो की सप्लाई कर उससे रकम कमा रहा था जो नागपुर के मोदा मे कुल 04 दुकान व जमीन, दिल्ली के फरिदाबाद मे अग्रवाल प्रापर्टी से जमीन का ईकरारनामा किया गया है तथा इसी प्रकार आरोपी 90 क्वाटर परसवाडा जबलपुर मध्यप्रदेश मे 03 जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है।
आरोपी की पता तलाश करने पर व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सूच्चा सिंह जबलपुर में होने की पुष्टी होने नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उप. निरीक्षक अवधेश सिंह, उप. निरी. अजरूद्दीन, प्रआर. आतिश पारिख, रहुल सिंह आर. दीपक उपाघ्याय, मुकेश वर्मा, राकेश बंजारे, निलकण्ठ जयसवाल, को भेजा गया था।
आरोपी का पता तलाश के दौरान 90 क्वाटर परसवाडा जबलपुर में अपने जमीन पर दुकान व मकान का निर्माण करा रहा था जिसे सूचना के आधार पर घर पर दबीश देकर आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा छाबडा को पकड कर अभिरक्षा में लेकर प्रकरण के संबंध में पुछताछ किया गया जिसके द्वारा बताया गया कि पिछले 2005 से शहर में नशीली दवाईयो को बिक्री कर रहा था।
2014 में पुलिस का ज्यादा दबाव पडने पर शहर को छोडकर नागपुर के मोदा मे 04 दुकान व जमीन को नशीली दवाईयो को बेच कर प्राप्त रकम से खरीदी किया था जो सन् 2023 में इसके द्वारा शहर के आस-पास आकर आरोपी पप्पू श्रीवास व अकांक्ष को नशीली दवाई शहर में बेचने के लिये देता था जिससे प्राप्त रकम से शेयर बाजार में रकम लगाना शुरू किया जिसे पुलिस के द्वारा नागपुर में होने की पूष्टि होने पर नागपुर से भाग कर नया बसेरा जबलपुर में बना लिया तथा लोगो की नजरो से बचने की लिये छाबडा कंट्रक्शन का संचालक हूॅ बोलकर जीवन यापन कर गुप्त रूप से नशे के व्यापार में संलिप्त था।
उक्त कार्यावाही में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उप. निरीक्षक अवधेश सिंह, उप.निरी अजरूद्दीन, प्रआर. आतिश पारिख, रहुल सिंह आर0 दीपक उपाघ्याय, मुकेश वर्मा, निलकण्ठ जयसवाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा उचित ईनाम की सरहाना की गई एवं उचित ईनाम की घोषणा की गई।
नाम आरोपी- 1. संजीव उर्फ सूच्चा सिंह पिता सादीलाल उम्र 53 वर्ष मुल निवासी टिकरापारा कंसा चैक थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छग।
अपराधिक रिकार्ड- बिलासपुर के विभिन्न थानो में दर्ज है आरोपी के विरूध्द विभिन्न मामले
1 कोनी 164/2007 20बी एनडीपीएस एक्ट 2553 नग नशीली इंजेक्शन
2 तारबाहर 117/2009 21 एनडीपीएस एक्ट 1500 नग नशीली इंजेक्शन
3 तारबाहर 126/2013 20बी एनडीपीएस एक्ट 9600 नग नशीली इंजेक्शन व टेबलेट
4 कोतवाली 370/2018 21एनडीपीएस एक्ट 7200 नग नशीले टेबलेट
5 सरकण्डा 258/2023 21,22, एनडीपीएस एक्ट 102 नग इंजेक्शन व 20 कोडिंग युक्त सिरप
6 सिविल लाईन 162/2023 21,22,29 एनडीपीएस एक्ट 1645 नग एवील इंजेक्शन।
















