20 टीन तेल, 03 बोरी चावल, 01 कार्टून लक्स कम्पनी का साबून कुल जूमला कीमती 45000 रूपये एवं चोरी मे प्रयोग किये गये एक लोहे का जेक राड, एक रस्सी, एक कुदाली की गई जप्त…
महासमुंद। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारीयो को जिले मे हो रही चोरी पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिस पर थाना सिंघोडा के अपराध क्रमांक 45/2024 धारा 457, 380 भादवि मे दिनांक 27-04-24 को चोरी गये 20 टीन तेल, 3 पैकेट चावल, एक कार्टून लक्स साबून किमती 45000/- रूपये एवं अज्ञात चोर की पता तलास किया जा रहा था।
ग्राम खम्हारपाली का संदेही अजय भोई घटना दिनांक से फरार था जिसकी पतासाजी हेतु मुखबीर लगाई गई थी दिनांक 29/05/2024 को मुखबीर से सूचना मिली थी उक्त संदेही अजय भोई गांव से बस चढने रोड तरफ जा रहा है।
सूचना पर तत्काल थाना सिंघोडा पुलिस टीम द्वारा संदेही को एनएच 53 रोड ग्राम पैकिन के पास से पकड कर थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि अपराध मे चोरी हुए माल को चोरी कर एक स्थान मे गडाकर छुपा कर रखना स्वीकार किया।
उसकी निशानदेही पर घटनास्थल रवाना होकर आरोपी के बताये अनुसार उक्त स्थान से 20 टीन तेल, 26-26 किलोग्राम की 03 बोरी चाहत कम्पनी का चावल, 01 पैकेट लक्स कम्पनी का साबून कुल जूमला कीमती 45000 रूपये को समक्ष गवाहन के बरामद किया गया एवं चोरी मे प्रयोग किये गये एक लोहे का जेक राड, एक रस्सी, एक कुदाली को बरामद किया गया है।
आरोपी अजय भोई का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 29/05/2024 के 09:50 बजे गिरफ्तार किया जाकर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
















