BREAKING

Uncategorised

20 जिलों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ नीतू सुरेन्द्र स्वर्णकार बनी मिसेज छत्तीसगढ़, कहा – पति और परिवार वालों का रहा बड़ा योगदान

बिलासपुर। उद्गम फाउंडेशन, सन एंड सन ज्वैलर्स और उड़ान भारत संस्था के सहयोग से छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में आयोजित फैशन फ्यूशन 2021 के लिए अलग-अलग तिथियों में ऑडिशन एवं कंपटीशन आयोजित कराया गया था। इसमें तीन वर्गों से मिस्टर, मिस एवं मिसेज चुना गया। 19 दिसंबर 2020 को रामा मैग्नेटो मॉल बिलासपुर में कविता सोनी के द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता में नीतू सुरेंद्र स्वर्णकार विजेता रही। इसके बाद रायपुर क्लब परायसो, मारुति लाइफ़स्टाइल में 3 मार्च 2021 को मिस्टर एवं मिसेस छत्तीसगढ़ की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई जिसमें अलग-अलग तीनों वर्गों के 40 प्रतिभागी शामिल हुए।प्रतियोगिता पूर्व संचालक द्वारा दो दिवसीय ग्रुमिंग क्लासेस अक्षय नायक( मिस्टर यूनिवर्स ) एवं कोमल सोनी काकरिया (उड़ान भारत फाउंडर) के द्वारा कराया गया। मुख्य अतिथि सांसद सुनील सोनी और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक व अन्य अतिथि शामिल हुए।निर्णायक मंडल में प्रेरणा ढाबर्दे ( मिसेज इंडिया ग्लोबल क्वीन आफ क्वीन) अमन रतन वर्मा (सेलिब्रिटी होस्ट) श्वेता पड्डा ( मिस इंडिया 2015 सेलिब्रिटी शो स्टॉपर) स्पंदना पल्ली (फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़) मोहसिना अली (छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट) एवं डॉ अजय सहाय (एमडी मेडिसिन रायपुर) थे। स्पर्धा के निर्णायक दिन अलग-अलग राउंड में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नीतू स्वर्णकार को छत्तीसगढ़ का विजेता का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतियोगियों से अलग-अलग सवाल पूछे गए जिसमें नीतू स्वर्णकार से दो बेटियों की मां एवं वर्किंग होने के नाते उनके लिए भगवान और बड़ा कौन होता है तो उन्होंने मां को बड़ा बताया और कहा कि मां ही जन्म देती है और मां ही बताती है कि भगवान कौन है।
छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स में लेखा शाखा में कार्यरत नीतू स्वर्णकार के पति पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर है। उनका मायका कांकेर में है तो ससुराल सरिया जिला रायगढ़ में है। नीतू स्वर्णकार ने बताया कि मिस छत्तीसगढ़ तक पहुंचने के लिए उनकी सास उनके ससुर तथा पति का बड़ा योगदान है। ससुर श्यामसुंदर स्वर्णकार तथा सास रेणुका स्वर्णकार ने मुझे लगातार प्रोत्साहित किया। मेरी 9 और 7 साल की दो बेटियां हैं। मिसेस छत्तीसगढ़ चुने जाने के बाद मैं बहुत उत्साहित हूं और मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने की पूरी तैयारी कर रही हूं प्रतियोगिता जून माह में आयोजित हो रही है।

Related Posts