रायपुर। दिनांक 01.03.2021 को प्रार्थी आनंद मोहन शुक्ला निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.02.21 के प्रातः 06ः00 बजे घटनास्थल रेलटेक बिल्डिंग एंड इक्विपमेंट लिमिटेड कंपनी के अंदर रखें 40 बोरी फेरो मैगनीज वजनी 02 टन जुमला कीमती ₹ 2,20,000 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 71/21 धारा 379 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया जाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया। इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि राजू ध्रुव नामक व्यक्ति बाजार में मैग्नीज बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर थाना उरला की टीम द्वारा राजू ध्रुव को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी अतिक उर रहमान एवं मुकेश दास के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी 01. गन जागेश्वर ध्रुव उर्फ राजू पिता गजाधर ध्रुव उम्र 31 साल निवासी बेंद्री रोड सद्गुरु ट्रेडर्स के पास थाना उरला रायपुर 02. मुकेश दास पिता सुनाकर दास उम्र 27 साल पता गाजी नगर बिरगांव थाना उरला रायपुर 03. अतीक उर रहमान पिता गुलबस उम्र 42 साल पता कर्मा चैक उरला थाना उरला रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की फेरो मैगनीज वजनी 02 टन जुमला कीमती ₹ 2,20,000 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. गन जागेश्वर ध्रुव उर्फ राजू पिता गजाधर ध्रुव उम्र 31 साल निवासी बेंद्री रोड सद्गुरु ट्रेडर्स के पास थाना उरला रायपुर ।
02. मुकेश दास पिता सुनाकर दास उम्र 27 साल पता गाजी नगर बिरगांव थाना उरला रायपुर।
03. अतीक उर रहमान पिता गुलबस उम्र 42 साल पता कर्मा चैक उरला थाना उरला रायपुर











