BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

2 अगस्त से शुरू होगा मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आगामी 2 अगस्त से शुरू हो रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में लोगों से सहभागिता बढ़ाने की अपील की है।

उन्होंने निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाने तथा 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवाओं को अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करने की अपील की है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बताया कि राज्य में 2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने और इसमें संशोधन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान मतदाता के पते में संशोधन व परिवर्धन तथा नया ईपिक कार्ड बनाने की भी कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में अपनी सहभागिता निभाएं।

Related Posts