आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर ताबडतोड कार्यवाही…SST चेक पोस्ट बेतर उमरिया तिराहा में SST निगरानी टीम की कार्यवाही…बेतर उमरिया चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान 1800 नग साडी व प्लास्टिक थैला कीमती करीबन 1,81,800/- रूपये जप्त…
बेमेतरा। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
बेमेतरा जिले में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कार्य संपादित करने के लिए बनाई गई। SST निगरानी टीम ने बेमेतरा कवर्धा मार्ग पर स्थित बेतर उमरिया चेक पोस्ट/बैरियर पर कार्यवाही की गई है। SST निगरानी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 04 M 5288 जो रायपुर से कबीरधाम की ओर जा रहा था।
जिसे रोककर चेकिंग करने पर उसमें 1800 नग साडी कीमती 1,80,000/- रूपये,1800 नग प्लास्टीक थैला कीमती 1800/- रूपये एवं उक्त वाहन कीमती 1,10,000/- रूपये को वाहन चालक अजय जंघेल लोधीपारा रायपुर एवं हेमाल अशोक यादव गुडीयारी चुना भट्ठी रायपुर, एवं समाग्री स्वामी अब्दुल सत्तार पता असान सोल, जिला वाहीमान, (W.B) से जप्त किया गया हैं। मौके पर उक्त साडी के संबंध में चालान या किसी प्रकार का बिल/दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
इस दौरान एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, SST निगरानी टीम अधिकारी हर्बल चंद्राकर (RHEO),FST दल प्रभारी नितेश सिंह क्षत्री, सउनि दिलीप टीकरीहा, प्रधान आरक्षक शिव कुमार बंजारे, आरक्षक प्रदीप ठाकुर, एवं चौकी खण्डसरा से सउनि गुहाराम वारे, च्रद्र प्रकाश चंद्रवंशी, एश्वर्य सिन्हा एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।















