BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

155 नग नशीली इंजेक्शन के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

आरोपिया के कब्जे से 145 नग नशीली इंजेक्शन व 10 नग एविल इंजेक्शन वायल कुल 155 नग इंजेक्शन जप्त किया गया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 80 हजार रुपए है…

 

सूरजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के सख्त निर्देश पर थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार अवैध कारोबार व सूखा नशा के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान थाना सूरजपुर पुलिस ने एक महिला से 155 नग नशीली इंजेक्शन जप्त कर उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है।

थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम देवनगर की गोसिया फातिमा नशीली दवाई बिक्री हेतु रखी है। थाना सूरजपुर पुलिस सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंची जहां गोसिया फातिमा पिता अब्दुल रहमान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम देवनगर के कब्जे से 145 नग नशीली इंजेक्शन व 10 नग एविल इंजेक्शन वायल कुल 155 नग इंजेक्शन जप्त किया गया।

जिसकी बाजारू कीमत करीब 80 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियां को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एएसआई विवेकानंद सिंह, बबीता यादव, प्रधान आरक्षक पुष्पा पैंकरा, आरक्षक रविराज पाण्डेय, रामकुमार नायक, महिला आरक्षक चिंता पैंकरा, रौशनी सिंह व तारावती सिंह सक्रिय रहे।

Related Posts