दर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के अवसर पर शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत् प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए जिले में 17 नवंबर 2023 को होने वाले मतदान के अवसर पर 15 नवंबर 2023 को शाम 5 बजे से 17 नवंबर 2023 को शाम 5 बजे अर्थात् मतदान समाप्ति तक जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेंट-बार, होटल-बार, होटल-बार, क्लब, भांग एवं भांग घोटा की थोक/ फुटकर दुकानों एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई को बंद रखने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है।
इस अवधि में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंध रहेगा। इसी प्रकार जिले के पश्चिम सीमा से लगे जिला राजनांदगांव में 7 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन 2023 के अवसर पर होने वाले मतदान के समय 5 नवंबर को शाम 5 बजे से 7 नवंबर 2023 को शाम 5 बजे अर्थात् मतदान समाप्ति तक जिले में स्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सीमावर्ती देशी मदिरा दुकान अंजोरा एवं एफ.एल.-3 (ग) मोटल आर्शीवाद इंटरप्राईजेस, ग्राम खपरी, रसमड़ा तथा एफ.एल.-4 (क) प्लेजर क्लब अंजोरा को बंद रखने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है। उक्त अवधि में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
मदिरा दुकानों की जांच हेतु अधिकारी नियुक्त: विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। जिले में निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता को बनाये रखने के लिए मदिरा दुकानों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण, अवैध बिक्री की जांच किये जाने हेतु राजस्व एवं आबकारी विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा चिन्हांकित मदिरा दुकानों में जांच की जाएगी। इस हेतु राजस्व एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। संयुक्त टीम द्वारा चिन्हित मदिरा दुकानों की जांच प्रतिवेदन 03 दिवस के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रस्तुत की जाएगी।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कम्पोजिट (देशी) एवं विदेशी मदिरा दुकान अहिवारा की जांच हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कुंदन लाल शर्मा एवं प्रभारी अधिकारी सुप्रिया तिवारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार कम्पोजिट (देशी) एवं विदेशी मदिरा दुकान सुपेला भिलाई के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ढ़ाल सिंह बिसेन एवं प्रभारी अधिकारी भुनेश्वर सिंह सेंगर आबकारी उप निरीक्षक, कम्पोजिट (देशी) एवं विदेशी मदिरा दुकान जुनवानी भिलाई के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ढ़ाल सिंह बिसेन एवं प्रभारी अधिकारी अशोक अग्रवाल सहायक जिला आबकारी अधिकारी, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान ए.सी.सी. जामुल के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भूपेंद्र कुमार सिंह एवं प्रभारी अधिकारी पंकज कुजुर सहायक जिला आबकारी अधिकारी, कम्पोजिट (देशी) मदिरा दुकान पुरैना भिलाई एवं प्रिमियम मदिरा दुकान भिलाई-3 चरोदा के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कुमार वर्मा एवं प्रभारी अधिकारी हरिश कुमार पटेल आबकारी उप निरीक्षक।
देशी मदिरा दुकान नयापारा दुर्ग एवं विदेशी मदिरा दुकान गंजपारा दुर्ग के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर चंद्राकर एवं प्रभारी अधिकारी निर्मला ठाकुर सहायक जिला आबकारी अधिकारी, कम्पोजिट (देशी) एवं विदेशी मदिरा दुकान पोटिया रोड दुर्ग के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अविनाश चौहान एवं प्रभारी अधिकारी धीरज कनौजिया सहायक जिला आबकारी अधिकारी।
देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान उतई के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर चंद्राकर एवं प्रभारी अधिकारी धीरज कनौलिया सहायक जिला आबकारी अधिकारी, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान जेवरासिरसा के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अविनाश चौहान एवं प्रभारी अधिकारी एस.एन. साहू सहायक जिला आबकारी अधिकारी को बनाया गया है।















