BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

15 साल से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बरकरार: कान पर सबसे लंबे बाल की उगाने का है रिकार्ड, जानिए बाल की लंबाई?

 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टाग्राम के जरिये बताया है कि एंथनी विक्टर को उनके छात्र ‘कान के बाल वाले शिक्षक’ के रूप में भी जानते थे…

मदुरई (ए)। तमिलनाडु के मदुरई के रिटायर हो चुके एक शिक्षक के कानों के बाल सबसे लंबे है. यह अजब-गजब विश्व रिकॉर्ड एंथनी विक्टर के नाम है. उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. इसकी जानकारी गिनीज के इंस्टाग्राम अकाउंट से दी गई है. पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले 15 साल से विक्टर के नाम यह विश्व रिकॉर्ड बरकार है. गिनीज ने 2023 वाले नए संस्करण में भी एंथनी विक्टर को शामिल किया है.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी गई ये जानकारी: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट में लिखा गया, ”एंथनी के बिना टूटे हुए कान के सबसे लंबे बाल का रिकॉर्ड. भारत के एंथनी विक्टर एक रिटायर्ड स्कूल हेडमास्टर हैं. उनके कानों के बाहरी हिस्से के सेंटर से जो बाल उगे हैं, उनमें सबसे लंबे बाल की माप 18.1 सेंटीमीटर (7.12 इंच) है।”

पोस्ट में आगे बताया गया, ”एंथनी अपने शिष्यों के बीच ‘इयर हेयर्ड टीचर’ (कान के बालों वाले शिक्षक) के रूप में भी जाने जाते थे जैसा कि नई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2023 वाली किताब में फीचर किया गया है.” जानकारी के मुताबिक, एंथनी विक्टर से पहले भी यह रिकॉर्ड एक भारतीय के नाम था. इस मामले में मध्य प्रदेश के भोपाल के बीडी त्यागी का नाम दर्ज किया गया था. उनके कान के बाल की लंबाई 10.2 सेंटीमीटर थी।

आ रहे अजब-गजब रिएक्शन: एंथनी विक्टर के अजब-गजब रिकॉर्ड पर प्रतिक्रियाएं भी वैसी ही आ रही है. एक यूजर ने लिखा, ”मैं शरीर पर कभी शेव नहीं करता हूं लेकिन उसे जरूर शेव करता.” एक शख्स ने लिखा, ”यह रिकॉर्ड नहीं है, बहुत से आदमी ऐसा कर सकते हैं अगर उनकी पार्टनर उन्हें ऐसा करने देने के लिए आंखें मूंद लें।’

एक यूजर ने लिखा, अगला रिकॉर्ड नाक के सबसे लंबे बालों का बनेगा. एक कमेंट में लिखा गया, ”मेरे गांववाले इस रिकॉर्ड को तोड़ने आ रहे हैं।’

एक अजब रिकॉर्ड ये भी: इस बीच अर्जेंटीना के एक कपल Gabriela Peralta और Victor Hugo Peralta ने सबसे ज्यादा बॉडी मॉडिफिकेशन के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. मैरिड कपल को टैटू और मॉडिफिकेशन का बेहद शौक है. कपल शरीर पर 98 मॉडिफिकेशन करा चुके हैं।

विक्टर ह्यूगो पेराल्टा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से कहा, ”जीवन के मजे लो, कला का आनंद लो, टैटू आपको अच्छा या बुरा इंसान नहीं बनाते हैं, यह केवल कला है. ऐसे लोग होंगे जो इसकी सराहना करेंगे और ऐसे भी होंगे जो नहीं करेंगे।

Related Posts