BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

15 लाख रूपये की लूट की घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी महावीर शर्मा ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह मूलतः ग्राम उदरासर जिला बिकानेर राजस्थान का रहने वाला है तथा समता कॉलोनी केदार अस्पताल के पीछे चन्द्रभुषण बागडिया के मकान में 4 साल से किराये से रह रहा है तथा होलसेल इलेक्ट्रिक सामानो का मार्केटिंग का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 30.04.2025 को अपने एक्टीवा वाहन में लाखो रूपये से भरे बैग को अपने पास रखकर एम.जी. रोड से घर वापस आ रहा था, कि रात्रि करीबन 07.45 बजे समता कालोनी केदार अस्पताल के पीछे गली में पहुंचा था उसी दौरान तीन व्यक्ति प्रार्थी के पीछे आकर उसे धक्का देकर गीरा दिये तथा उसके मस्तक पर ईंट से वार चोट पहुंचा कर उसके पास रखे लाखो रूपये से भरे बैग को छीनकर लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 111/25 धारा 309(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लाखों रूपये लूट की घटना को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र अमरेश मिश्रा तथा उमनि एवं वरिष्ठ पलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन झा (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आजाद चौक को अज्ञात आरापियों की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन भी किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा तरीका वारदात के आधार पर बाहरी गिरोह की भी जानकारी एकत्र करना प्रारंभ करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही थी। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अंततः प्रकरण में संलिप्त 01 आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपी को राजस्थान के श्रीडूंगरगढ में लोकेट किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों को राजस्थान रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा श्रीडूंगरगढ (राजस्थान) पहुंचकर कैम्प करते हुए प्रकरण में सलिप्त आरोपी राकेश भार्गव उर्फ कालू को पकड़ा गया।

आरोपी राकेश भार्गव उर्फ कालू से घटना के संबंध में पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा उक्त घटना को अपने अन्य साथी गुनानंद प्रजापति एवं रामलाल के साथ मिलकर अंजाम दिया गया है साथ ही यह भी बताया कि उन्हें घटना को अंजाम देने हेतु राजस्थान श्रीडूंगरगढ निवासी योगेश नामक व्यक्ति द्वारा हायर किया गया था तथा रायपुर निवासी भवानी शंकर नामक व्यक्ति ने योगेश को उक्त लूट की घटना को अंजाम देने हेतु व्यक्तियों को भेजने हेतु कहा था। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा रायपुर निवासी भवानी शंकर की पतासाजी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में पाया गया कि रायपुर निवासी भवानी शंकर, जो प्रार्थी को अच्छे से जानता था तथा उसे प्रार्थी के पास बहुत पैसे होने की जानकारी थी के द्वारा लालच में आकर अपने अन्य साथी अम्बिकापुर निवासी रवि शर्मा एवं भवानी शंकर उर्फ लालजी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई एवं घटना को अंजाम देने हेतु राजस्थान श्रीडूंगरगढ़ निवासी योगेश को व्यक्तियों को भेजने हेतु कहा था जिस पर योगेश द्वारा तीन व्यक्ति राकेश भार्गव उर्फ कालू, गूनानंद प्रजापति एवं रामलाल को लूट की घटना को अंजाम देने हेतु भवानी शंकर, रायपुर के पास भेजा गया था।

भवानी शंकर ने तीनों आरोपियों को प्रार्थी के संबंध में छोटी से छोटी जानकारी दी जिसके आधार पर आरोपी राकेश भार्गव उर्फ कालू, गूनानंद प्रजापति एवं रामलाल के द्वारा दिनांक घटना को उक्त घटना को अंजाम दिया गया एवं प्रार्थी की दोपहिया वाहन को भी लूट कर फरार हो गये एवं कुछ दूर जाकर लूट की दोपहिया वाहन को छोड़कर भाटापारा फरार हो गये थे।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी गुनानंद प्रजापति, भवानी शंकर(रायपुर), रवि शर्मा, भवानी शंकर उर्फ लालजी की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

सभी 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम 15 लाख रूपये, 01 नग दोपहिया वाहन तथा घटना में प्रयुक्त 06 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 17,00,000/- रूपये जप्त कर अरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में आरोपी योगेश एवं रामलाल फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी- 01. भवानी शंकर सारस्वत पिता राजेंद्र कुमार उम्र 24 साल निवासी ग्राम श्रीडूंगरगढ़ रूपादेवी स्कूल के पीछे थाना डूंगरगढ़ बीकानेर राजस्था। हाल पता- बालाजी इलेक्ट्रिकल गुरुनानक चौक के पास रायपुर। (मुख्य योजनाकर्ता)

02. भवानी शंकर सारस्वत उर्फ लालजी पिता हरिदत्त जी उम्र 29 साल निवासी लूणकरणसर उमानाबास शासकीय स्कूल के सामने थाना लूणकरणसर जिला बीकानेर राजस्थान हाल पता 307, 310 डी.डी. होम्स गोवेर्धनपुर अम्बिकापुर।

03. रवि शर्मा पिता शिवरतन शर्मा उम्र 21 साल निवासी थाना श्रीडूंगरगढ़ जिला बीकानेर राजस्थान। हाल पता 307 डीडी होम्स अम्बिकापुर।

04. गुनानंद प्रजापति पिता गिरधारी लाल प्रजापति उम्र 25 साल निवासी थाना श्रीडूंगरगढ़ जिला बीकानेर राजस्थान।

05. राकेश भार्गव उर्फ कालू पिता ओमप्रकाश भार्गव उम्र 25 साल निवासी श्रीडूंगरगढ़ आड़सरवास वार्ड नं. 33 पानी टंकी के पास थाना श्रीडूंगरगढ़ जिला बीकानेर राजस्थान।

कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी आजाद चौक, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, सतीश पुरिया, सउनि प्रेमराज बारिक, मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. विजय पटेल, दीपक बघेल, महेन्द्र राजपूत, चिन्तामणी साहू, रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर राजपूत, कुलदीप द्विवेदी, सुनील सिलवाल, प्रमोद वर्ठी, म.प्र.आर. बसंती मौर्या आर. टीकम साहू, अभिषेक सिंह, राकेश पाण्डेय, शिवम द्विवेदी, प्रदीप साहू, कलेश्वर कश्यमप, हरजीत सिंह, राकेश सोनी, राहुल गौतम, मनोज सिंह, महेन्द्र पाल साहू, हिमांशु राठौड़, आशीष राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर, धनेश्वर कुर्रे, प्रकाश पात्रे तथा थाना आजाद चौक से सउनि चंदू लाल सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Posts