BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

15 दिसंबर से पहले आ सकते हैं नतीजे: दिवाली के बाद हो सकते है चुनाव; EC का प्लान तैयार, कभी भी लग सकता है आचार संहिता, चुनावों की तारीख के ऐलान से पहले EC की ऑब्जर्वर के साथ हुई अहम बैठक

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने प्लान तैयार कर लिया है…

नईदिल्ली (ए)। इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग ने संभावित प्लान बनाकर तैयार कर लिया है. छत्तीसगढ़ में 2 और राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक-एक चरण में मतदान हो सकता है. चुनाव आयोग ने ये प्लान 5 राज्यों के दौरे के बाद तैयार किया है. सूत्रों के मुताबिक नवंबर में दिवाली के बाद से दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक पांचों राज्यों में मतदान सम्पन्न कराने की योजना है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है किसी भी वक्त आचार संहिता लग सकता है।

वहीं, इन सभी राज्यों में 15 दिसंबर से पहले मतगणना हो सकती है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की मुहर के बाद चुनाव कार्यक्रम को अंतिम मंजूरी दी जाएगी और फिर इसके बाद घोषणा की जाएगी. आज ऑब्जर्व्स की बैठक के बाद अंतिम फैसला ले लिया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक पांच राज्यों में चुनाव की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन वोटों की गिनती एक साथ होगी।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग आज शुक्रवार (06 अक्टूबर) को ऑब्जर्वर के साथ एक अहम बैठक करने जा रहा है. इस बैठक को चुनाव आयोग के अंतिम तैयारी के तौर पर देखा जा सकता है और चुनाव को कैसे संपन्न करवाना है इससे जुड़े हुए तमाम बिंदुओं पर चर्चा होगी. बैठक सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई।

बता दें कि निर्वाचन आयोग इन सभी पांच राज्यों का दौरा कर चुका है. बीते दिन यानी गुरुवार (05 अक्टूबर) को तेलंगाना राज्य का दौरा भी पूरा हो चुका है. ऑब्जर्वर के साथ इस बैठक के बाद चुनाव आयोग इन पांच राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान कभी भी कर सकता है. मीटिंग में चुनाव कराने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक निर्वाचन आयोग के पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों की दिनभर होने वाली इस बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करने के लिए रणनीति को सुव्यवस्थित करना है कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी ढंग से लागू हो और धन और बाहुबल पर लगाम कसी जा सके।

आयोग ने अब तक राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव तैयारियों का जायजा लिया है. आयोग का एक दल तेलंगाना का भी दौरा कर चुका है. निर्वाचन आयोग अगले कुछ दिनों में पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा कर सकता है।

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है. पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है।

तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है. तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का शासन है, जबकि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें हैं।

Related Posts