BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

15 दिवसीय माघ पूर्णिमा मेला का आज से प्रारंभ: ASP अनिल सोनी को सम्पूर्ण व्यवस्था प्रभारी किया गया नियुक्त

मेले ड्यूटी में 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 06 उप पुलिस अधीक्षक, 15 निरीक्षक, 43 उप निरीक्षक/ सहायक उप निरीक्षक, 61 प्रधान आरक्षक, 243 आरक्षक/महिला आरक्षकों की लगाई गई है ड्यूटी…

जांजगीर चांपा। आज दिनांक 04-02-23 से शिवरीनारायण में 15 दिवसीय माघ पूर्णिमा मेला का आयोजन किया जा रहा है जो दिनांक 18.02.2023 तक चलेगी दिनांक 04.02-2023 के संध्या 06:00 बजे से दिनांक 05.02.2023 की देर रात्रि तक माघ पूर्णिमा के अवसर पर दर्शनार्थियों/श्रद्धालुओं के स्नान एवं दर्शन के लिए भारी संख्या में आने की संभावना है। साथ ही मेले में आस-पास के जिलों से दुकानदार अपनी दुकाने लेकर आते हैं, मनोरंजन के लिए सिनेमा, गीत कुआं, चिड़िया घर, झुला, सर्कस आदि लगाए जाते हैं, साथ ही बर्तन, कपड़े एवं सराफा की दुकाने भी मेले में लगायी जाती है।

इस दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जाजगीर-चांपा को संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुये 03 चरणों में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें प्रथम चरण में दिनांक 04.02. 23 से 05.02.2023 तक 04 उप पुलिस अधीक्षक, 09 निरीक्षक, 19 उनि सउनि 26 प्र. आर एवं 55 आर/मआर व 40 नव आरक्षकों की ड्यूटी, द्वितीय चरण दिनांक 06.02.23 से 11.02.23 तक 01 उप पुलिस अधीक्षक, 03 निरीक्षक, 13 उनि / सउनि 19 प्र.आर. एवं 33 आर/मआर एवं 40 नव आरक्षकों की ड्यूटी एवं तृतीय चरण में दिनांक 12.02.2023 से 18.02.203 तक 01 उप पुलिस अधीक्षक, 03 निरीक्षक, 11 उनि / सउनि, 16 प्र. आर. एवं 35 आर/मआर एवं 40 नव आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर सतत् निगाह रखने एवं प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु प्रमुख स्थानों जैसे नटराज चौक, शबरी चौक, केरा रोड, पॉइंट ब्रिज, बाबा घाट एवं खरौद रोड में सीसीटीव्ही कैमरे लगाये गये है जिसका नियंत्रण मेले में स्थापित पुलिस कन्ट्रोल रूम से किया जायेगा। इसके अतिरिक्त नगर के प्रमुख स्थानों पर फिक्स पीकेट्स के रूप में भी बल पर्याप्त मात्रा में तैनात किया गया है। साथ ही आउटर एवं शहर के अंदर पेट्रोलिंग पाटी की भी ड्यूटी लगाई गई है, जो प्रत्येक 24 घंटे सघन रूप से पेट्रोलिंग करेगें।

Related Posts