भिलाई। आगामी 14 नवंबर को समाज सेवा के क्षेत्र मे निरंतर बेहतर कार्य करने वाली संस्था माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 37500 से भी अधिक साबुन की लाईन बनाकर बनाकर इण्डियाँ बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड मे अपना नाम दर्ज कराने जा रहा है। आगे चर्चा करते हुए संस्था की डॉ. श्रीलेखा वेरूलकर, रमेश पटेल, फजल फारूखी ने बताया कि आने वाले 14 नवंबर को माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट 37500 से अधिक साबुनो की कतार बनाकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।
डॉ. मिट्ठू ने आगे चर्चा करते हुये बताया कि माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाता है। ट्रस्ट के सदस्या एवं वालिंटियर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो एवं श्रमिक बाहुल्य बस्तियो मे जाकर शिक्षा के महत्व को लोगो तक पहुंचाते है। संस्था हर उस कार्य को करने मे तत्पर रहती है जिससे जरूरतमंदो तक मद्द पहुंचाया जा सके।
साथ ही साथ ट्रस्ट द्वारा अनेक ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता हैं जिसमें गरीब एवं निम्न वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक फायदा पहुँचाया जा सके एवं उनका किसी न किसी प्रकार से सहयोग किया जा सके, साथ ही साथ समाज में व्याप्त बुराईयों के विरूद्ध जैसे की नशा मुक्ति कार्यक्रम, महिला उत्पीडऩ कार्यक्रम, पढ़ाई के प्रति लोगो मे जागरूकता कार्यक्रम आदि का संचालन भी ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर किया जाता है।
14 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम की अधिक जानकारी देते हुये संस्था डॉ. मिट्ठू, डॉ. ममता शुक्ला एवं जगदीश तुलसवानी ने बताया कि यह रिकॉर्ड अपने आप मे ही एक अनोखा रिकॉर्ड है इस प्रकार का प्रयास पहले किसी के द्वारा नही किया गया। इस रिकॉर्ड का ख्याल संस्था के सभी सदस्यो के मन मे आज के माहौल मे स्वच्छता के महत्व को ध्यान मे रखकर ही आया। इस रिकॉर्ड का उद्देश्य लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं स्वच्छता के महत्व को लोगो तक पहुंचाना है।
रिकॉर्ड बनाने मे प्रयोग होने वाले सभी साबुनो को संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगो मे वितरित कर दिया जायेगा। इस अनोखी पहल मे आप भी अपनी सहभागिता प्रदान कर सकते है। अतिरिक्त जानकारी के लिये मो.नं. 9425557979 एवं 8305080008 मे संपर्क कर सकते है।















