दुर्ग। जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जून 2024 को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि प्रत्येक नागरिक अपनी स्वेच्छा अनुरूप रक्तदान करें। ताकि आपके द्वारा दिये गये रक्तदान से कई लोगों की जान बचाया जा सके।
भारत में सालाना 01 करोड़ युनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन उसकी उपलब्धता 75 लाख युनिट है, 25 लाख युनिट ब्लड की कमी से हर साल सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। ब्लड डोनेट करके न सिर्फ आप दूसरों की जान बचा सकते है, बल्कि अपने स्वास्थ्य को सुधार भी कर सकते है। आपके 01 युनिट रक्तदान से जरूरतमंद किसी एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि 14 जून 2024 को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल दुर्ग एवं समस्त निजी ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी नागरिक अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर अपनी नागरिकता और सामाजिक सद्भावना का परिचय देने एवं पुनीत कार्य करने के लिये आगे आयें।
पीएटी/पीव्हीपीटी 2024 प्रवेश परीक्षा 9 जून को: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में 09 जून 2024 दिन रविवार को सुबह 09 बजे से 12.15 बजे तक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी/पी.व्ही.पी.टी. (PAT/PVPT) 2024 प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है। सभी परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र में उल्लेखित परीक्षा केन्द्रों सें परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभाँति परिचित हो जाएं।
परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे- मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड/पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा।
















