भिलाई। प्रति वर्षनुसार इस वर्ष भी अंबेडकर चौक पावर हाउस भिलाई में 14 अप्रैल 2022 को विशाल जयंती मेला महोत्सव एवं महारैली प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व अन्य कैबिनेट मंत्री विधायक, महापौर एवं सर्वदलीय सामाजिक नेता गण सहित विशाल अंबेडकरी जन समुदाय के बीच में संपन्न होगा।
उपरोक्त संदर्भ में डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति के मुख्य संरक्षक दिलीप वासनीकर एवं अध्यक्ष सुनील रामटेके के उपस्थिति में तथा संपूर्ण भिलाई दुर्ग एवं चरोदा के अंबेडकरवादी संस्थाएं बुद्ध विहारों के अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई ,जिसमें सभी प्रमुखों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष विशाल जयंती मेला महोत्सव एवं महारैली होगी।
उपरोक्त महारैली में अंचल के विभिन्न नगरों से रैलिया निकलेगी जिसमें सेक्टर 6, कोशा नगर, मॉडल टाउन ,कृष्णा नगर गौतम नगर ,अंबेडकर नगर, कैंप नंबर 1 ,शारदा पारा ,खुर्सीपार सहित अन्य स्थानों से रैलियां निकलेगी जोकि डॉक्टर अंबेडकर चौक पावर हाउस भिलाई में विसर्जित होगी।
उपरोक्त बैठक में विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों में बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम भारतीय बौद्ध महासभा सेक्टर 6 के पूर्व अध्यक्ष विनोद वासनिक ,अशोक नंदेश्वर ,विनायक चौरे ,नरेंद्र नारनावरे ,संजय मेश्राम ,अजय गणवीर ,भागवत बागडे, मनोहर डोंगरे ,अरुण वैद्य ,बौद्ध कल्याण समिति से नितेश सोनटेके ,सैलेश मेश्राम।
सनम सर्वोदय बुद्ध विहार से सिद्धार्थ बोरकर ,वीरेंद्र वाहने
डॉ.अम्बेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति से एल उमाकांत, आर एस चौहान, चित्रसेन कोसरे,अजय रामटेके, सुजाता रामटेके, गुलशन डिंड।
बोधिसत्व कल्याण समिति के बी.आर .मेश्राम ,दिनेश वासनिक एन डी नागवंशी, नया सवेरा महिला संघ से मौसमी टंडन ,मंजू कुर्रे ,सुशीला कोसरे। महिला सशक्तिकरण दुर्ग जिला से जयश्री बौद्ध ,कल्पना गजभिए ,लीना वैद्य, पूनम ढोके।
पैंथर सेना के अनिल गजभिए,यसवंत रामटेके। तथागत बुद्ध कल्याण समिति से अनिल शेखरे के प्रतिनिधि धनंजय मेश्राम ।
सुगत बुद्ध विहार से मधुकर ठ गोपीचंद खोबरागड़े सुमित खोबरागडे निशांत वासनिक, विद्या मेश्राम नालिनी चौहान प्रियंका मेश्राम प्रियंका रामटेके, महामानव सोसाइटी से आशीष चौहान,शेलेन्द्र भगत, संत रविदास समाज से बालाराम कोल्ते, दसरथअहिरवार ,अजय गौतम ,भागीरथी दास, लहुरी प्रसाद, मेहर समाज के प्रदेश संरक्षक किशोर कन्नौजे, चंद्रमणि बुद्ध विहार एवं कृष्णा नगर बुद्ध विहार सेआनंद रामटेके, समता सैनिक दल से रामानुज प्रसाद, गोविंद कनौजिया, रामकेवल प्रसाद, नालंदा रामटेके, ऋषिकांत रामटेके ,अजय मेश्राम, अधिवक्ता अनिल कामले, अनीता मेश्राम ,संगीता पाटिल, गौतम खोबरागडे, पंचशील बुद्ध विहार से श्रीमती वर्षा बागडे ओबीसी समाज से प्रमोद गजपाल ,राजहरा अनील खोबरागडे ,अशोक बाम्बेस्वर, परिसंघ प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मेश्राम, अंबेडकर एक्जीक्यूटिव फेडरेशन से प्रभाकर खोबरागड़े, कमल टंडन।
बामसेफ से भूषण नादिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थितथे।















