शराब के नशे में नाबालिक लड़की के साथ एकतरफा प्यार को लेकर थाना पामगढ़ क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं. 03 गुड़ीपारा के पास स्थित जीओ टावर में चढ़ गया था…
जांजगीर चांपा। दिनांक 24.11.22 को दोपहर 13.15 बजे के आसपास ग्राम कुरियारी थाना शिवरीनारायण निवासी आकाश सायतोड़े पिता दुजराम उम्र 20 वर्ष द्वारा शराब के नशे में नाबालिक लड़की के साथ एकतरफा प्यार को लेकर थाना पामगढ़ क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं. 03 गुड़ीपारा के पास स्थित जीओ टावर में चढ़ गया था। जिसे उसके मामा अखिल ओग्रे, थाना पामगढ़ में पदस्थ आरक्षक जीवन वैष्णव एवं मुकेश मिरी द्वारा युवक को सकुशल नीचे उतारा गया था। अपनी जान की परवाह ना कर लगभग 100 फिट ऊंचे टावर पर चढ़कर युवक को सकुशल नीचे उतारने वाले आरक्षक जीवन वैष्णव, अखिल ओग्रे, मुकेश मिरी तीनों को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में सम्मान कर प्रशंसा पत्र प्रदान इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस घटनाक्रम के संबंध में आरक्षक जीवन वैष्णव ने बताया कि युवक को इससे पहले भी उतारने का प्रयास किया गया था पर वह कूद जाने की धमकी देने लगा जिससे उसे उतारा नहीं जा सका। बाद में उसके मामा अखिल ओग्रे द्वारा समझाइश दिए जाने पर उसका कहना मानने पर उसे पुनः उतारने का प्रयास करते हुए उसके मामा अखिल ओग्रे, मुकेश मिरी के साथ लगभग 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ने से डर तो लग रहा था किंतु युवक की जान बचाने की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर हम लोग टावर पर चढ़कर युवक को सकुशल नीचे उतारने में सफल हुए।
एसपी विजय अग्रवाल थाना बलौदा में व्यापारियों की ली बैठक: दिनांक 24.11.22 को विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बलौदा में व्यपारियो की बैठक आहूत की गई जिसमें व्यपारियों को बलौदा क्षेत्र जिला बिलासपुर एंव कोरबा से लगे होने से चोरो एंव बदमासों एवं असामाजिक तत्वों का आवागमन इस क्षेत्र में ज्यादा होने से उठाईगिरी एंव चोरी होने की संभावना होती है इस संबध में आवश्यक दिशा निर्देश देकर आनलाईन ठगी , तथा अपने -अपने दुकानो के सामने एंव चौक चैराहों में आस-पास के व्यापारियों द्वारा मिलकर कैमरा लगाने हेतु अपील की गई जिसका व्यापारी संघ द्वारा सराहना करते हुये अमल करने हेतु कहा गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यपारी संघ से अपनी समस्या बताने को कहने पर बलौदा के सराफा व्यपारी संघ के अध्यक्ष श्री केशव सिंह जैन, राजा कष्यप , कन्हैया राठौर, के द्वारा बलौदा क्षेत्र में कोल वासरी होने से अत्यधिक वाहनो का आवगमन होना जिससे एक्सीडेंट जैसी घटना ज्यादा होना बताया गया साथ ही नो एन्ट्री 08 बजे रात्रि को खुलता उसे बढाकर रात्रि 10 बजे करने का आग्रह किये जिस संबध में पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्टर जांजगीर चाम्पा से से मिलकर चर्चा कर उचित निराकरण करने को कहा गया।
जवाहर कश्यप कम्प्यूटर दुकान के संचालक तथा रमाकांत कश्यप सरपंच संघ के अध्यक्ष द्वारा बलौदा के लगभग 50 प्रतिशत घरो में कैमरा लगे होना बताया , जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा घरोे में लगे कैमरा को अच्छे क्वालटी वाला लगाने हेतु कहा गया।
थाना प्रभारी बलौदा उप निरीक्षक गोपाल सतपथी द्वारा थाना बलौदा क्षेत्र के व्यपारियों से बाहर से बाबा बैरागी , डेरा जडी बुटी बेचने वाले तथा बाहर राज्य से आकर दुकानो में काम करने वाले व्यक्यिों का थाना बलौदा में तत्काल सूचना देने एंव उनका फोटो अधार कार्ड जमा करने हेतु बताया गया तथा बुधवारी क्षेत्र के व्यपारी गुलाब रात्रे द्वारा बुधवारी चैक में थाना प्रभारी द्वारा समझाईष देने पर कैमरा लगवाया गया जिस थाना प्रभारी के द्वारा उसे सम्मानित करना बताये।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया की यहां जो देवार बच्चों है जो नषा कर चोरी करते है उनका कौषलिंग कर बाल कल्याण समिती से संम्पर्क कर उनके माता पिता के समक्ष समाझाईष देने कहा गया , तथा बाहर से आये व्यक्तियों जैसे दुकानो में काम करने वाले दिगर राज्य के व्यक्ति मुसाफिर का चरित्र सत्यापन हेतु कहा गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में उप निरीक्षक गोपाल सतपथी, व्यापारीगण केवल चंद जैन, भूपेन्द्र गुप्ता ,अनुपम गुप्ता , सत्यनारायण सोनी , शिव गुप्ता, रमाकांत साहू , नरेन्द्र मित्तल एवं अन्य अन्य गणमान्य तथा थाना स्टाफ उपस्थित रहे।
















