BREAKING

दुर्ग-भिलाई

10 हज़ार ₹ को रिश्वत लेते रेल्वे अफसर भट्टाचार्य गिरफ्तार, भिलाई पॉवर हॉउस का मामला…

भिलाई। अपने जूनियर स्टॉफ से रिश्वत की मांग करना रेलवे के एक अफसर पर उस वक्त भारी पड़ गया जब उसे एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रेलवे अफसर ने चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी से उसका टीए बिल पास कराने व ट्रांसफर रुकवाने के नाम पर रिश्वत की मांग की। परेशान कर्मी ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। सीबीआई ने इस मामले में कार्रवाई के लिए एडीजी ईओडब्ल्यू और एसीबी को भेजा, जिसके बाद एसीबी एसपी ने आरोपी को ट्रैप कर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे में ट्रैकमेन ग्रेड-4 के पद पर कार्यरत भिलाई निवासी सुरेश का टीए बिल स्वीकृत करने और अपना ट्रांसफर रुकवाने एवज में एसईसीआर के ऑफिस सुपरिटेंडेट एस भट्टाचार्य ने 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। पीडि़त ने इसकी शिकायत सीबीआई रायपुर में किया जिस पर सीबीआई ने मामले में कार्रवाई के लिए एडीजी ईओडब्ल्यू और एसीबी को भेजा. जिसके बाद एसीबी एसपी ने आरोपी को ट्रैप करने टीम गठित। डीएसपी प्रशांत शुक्ला और टीआई लम्बोदर पटेल के नेतृत्व में टीम ने भिलाई में दबिश देते हुए आरोपी सुपरीटेंडेंट एस. भट्टाचार्य को रिश्वत की पहली किश्त 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Related Posts