चौथे चऱण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर, बिहार की 5, जम्मू कश्मीर की 1 सीट पर, झारखंड की 4 सीटों, मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13 और बंगाल की 8 सीटों पर मतदान है…
नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चौथे चरण के लिए आज सोमवार (13 मई, 2024) को मतदान हो रहा है. चौथे चरण के लिए 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई. चुनाव आयोग के मुताबिक, चौथे चरण में कुल 17.7 करोड़ वोटर्स हैं और 1.92 लाख मतदान केंद्र हैं।
इस चरण में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश की 175 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इसके साथ ही मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए तेलंगाना में वोटिंग का समय बढ़ाया गया है.लोकसभा के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. फेरी पोलिंग और सुरक्षा अधिकारियों को पहुंचाने के लिए चरण 4 में तीन राज्यों (आंध्र प्रदेश -02, झारखंड- 108; ओडिशा -12) में 122 हवाई उड़ानों की व्यवस्था की गई।
19 लाख से अधिक मतदान अधिकारी 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर 17.7 करोड़ से अधिक मतदाताओं का स्वागत कर रहे हैं. इस चरण में 8.97 करोड़ पुरुष और 8.73 करोड़ महिला मतदाता हैं. चरण 4 के लिए 85+ वर्ष के 12.49 लाख से अधिक और 19.99 लाख PwD मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से आराम से मतदान करने का विकल्प दिया गया है।
आम चुनाव 2024 के चरण 4 के लिए 364 पर्यवेक्षक (126 सामान्य पर्यवेक्षक, 70 पुलिस पर्यवेक्षक, 168 व्यय पर्यवेक्षक) मतदान से कुछ दिन पहले ही अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच चुके थे. कुल 4661 उड़न दस्ते, 4438 स्थैतिक निगरानी दल, 1710 वीडियो निगरानी दल और 934 वीडियो देखने वाली टीमें मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सख्ती से और तेजी से निपटने के लिए चौबीसों घंटे निगरानी रख रही हैं।
कुल 1016 अंतरराज्यीय और 121 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियां शराब, ड्रग्स, नकदी और मुफ्त की चीजों के किसी भी अवैध प्रवाह पर कड़ी निगरानी रख रही हैं. समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई है।
जिन राज्यों में वोटिंग हो रही है उनमें आंध्र प्रदेश की 25 सीटों के साथ-साथ तेलंगाना की भी सभी 17 सीटों पर चुनाव हो रहा है. तो वहीं इस चरण में उत्तर प्रदेश की 11, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 8-8, बिहार की 5, ओडिशा और झारखंड की 4-4 और जम्मू-कश्मीर की एक भी सीट शामिल हैं।
चौथे चरण में 96 सीटों पर मतदान है. इनमें 1717 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में 17 करोड़ वोटर मैदान में हैं. इनमें 8.9 करोड़ पुरुष और 8.7 करोड़ महिला वोटर हैं।
अमित शाह ने चौथे चरण से पहले ट्वीट कर कहा, देशभर के मेरे प्रिय बहनों एवं भाइयों, आज लोकसभा के चौथे चरण का मतदान हो रहा है. चौथे चरण के सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में भागीदार बनकर समाज के हर वर्ग को सशक्त करने के साथ ही राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई मजबूती प्रदान करने वाली सरकार के लिए भारी संख्या में मतदान करें. आपके एक वोट की ताकत से न केवल आपके संसदीय क्षेत्र का भविष्य तय होगा, बल्कि यह देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का आधार भी बनेगा. इसलिए एक ऐसी सरकार का चुनाव करें, जिसकी नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो।
देशभर के मेरे प्रिय बहनों एवं भाइयों, आज लोकसभा के चौथे चरण का मतदान हो रहा है।
चौथे चरण के सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूँ कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में भागीदार बनकर समाज के हर वर्ग को सशक्त करने के साथ ही राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई मजबूती प्रदान करने वाली सरकार के…
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) May 13, 2024
















