जांच एजेंसियों ने पीएफआई के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की है साथ ही इस बार एजेंसियों ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पार्टी के चेयरमैन सलाम परद भी शिकंजा कसा है…
नईदिल्ली (ए)। केरल में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के नेताओं के खिलाफ देर रात बड़ा एक्शन हुआ। खबर है कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई राज्यों में छापामार कार्रवाई की है। इस बार जांच एजेंसी ने चेयरमैन ओएमए सलाम समेत कई नेताओं के आवास पर भी दबिश दी है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।
जांच एजेंसियों ने पीएफआई के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की है। साथ ही इस बार एजेंसियों ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पार्टी के चेयरमैन सलाम परद भी शिकंजा कसा है। सलाम के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
इसके अलावा NIA ने तमिलनाडु में भी कोयंबटूर, कुड्डलोर, रामनाद, दिंडुगल, थेनी और थेनकाशी समेत कई जगहों पर PFI के पदाधिकारियों के आवास पर रेड की है। इसके अलावा राजधानी चेन्नई में PFI के प्रदेश मुख्यालय में भी तलाशी जारी है।
In major action being taken across 10 states, NIA, ED along with state police have arrested over 100 cadres of PFI: Sources pic.twitter.com/RPXBFxg1m2
— ANI (@ANI) September 22, 2022
रविवार को भी NIA ने आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रेड की थी। उस दौरान PFI सदस्यों को पूछताछ के लिए ले जाया गया था। जांच एजेंसी ने हिंसा भड़काने और गैर कानूनी गतिविधियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की थी। उस दौरान NIA अधिकारियों की 23 टीमों में निजामाबाद, कुर्नूल, गुंटूर और नेल्लोर जिले में करीब 38 ठिकानों तलाशी ली थी।
Tamil Nadu | NIA searches PFI office bearer houses at several places in Tamil Nadu including Coimbatore, Cuddalore, Ramnad, Dindugal, Theni and Thenkasi. Searches also being conducted at the Chennai PFI State Head office at Purasawakkam. https://t.co/ofDeGm4PLH
— ANI (@ANI) September 22, 2022
https://twitter.com/ANI/status/1572772923320184832?t=ZaI3OfIGuiuUZHNBQqrgPQ&s=19















