आज 26 मार्च दिन शनिवार से आईपीएल 2022 का आगाज हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले मुकाबले में भिड़ेंगी. पहले मैच के लिए बीसीसीआई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्षमता के 25 फीसदी दर्शकों को प्रवेश की मंजूरी दी है….
मुंबई (ए)। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन का आगाह आज 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। रोमांच से भरपूर दुनिया के सबसे बड़े लीग के पहले मैच में पिछले साल के फाइनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी. बीसीसीआई को मोटी कमाई देने वाला आईपीएल दो सीजन के बार स्वदेश लौटा है. इस साल लीग में 10 टीमें आपस में भिड़ेंगी।
2011 के बाद यह पहला अवसर होगा जब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में 10 टीमें भाग ले रही हैं. इस बार लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के रूप में दो नयी टीम आईपीएल में पदार्पण करेंगी. देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को 2019 के बाद पहली बार स्टेडियम में जाकर मैच देखने का आनंद मिलेगा।
2021 सीजन में आईपीएल के सभी मैच भारत में ही खेले जायेंगे. बीसीसीआई ने स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम के अंदर बैठकर मैच देखने की अनुमति दी है. लीग में 70 मुकाबले खेले जायेंगे. सभी 10 टीमों को दो वर्चुअल ग्रुप में बांटा गया है. सभी टीमें पांच टीमों के साथ दो-दो मुकाबले खेलेंगी. वहीं हर टीम को चार टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलना होगा।
लीग के सभी मैच का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. सभी मुकाबले मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के चार स्टेडियमों में खेले जायेंगे. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 20 मुकाबले होंगे, जबकि ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मैच खेले जायेंगे. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भी 20 मैच होंगे और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 15 मैच खेले जायेंगे।
Just 1⃣ day to go for the IPL carnival! 🙌
Are You Ready❓#TATAIPL pic.twitter.com/sMHvLFN7Jb
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2022
सभी 70 मैच 4 ही स्टेडियम में खेले जायेंगे. ऐसे में पिच को जीवंत रखना एक बड़ी चुनौती होगी. पिच क्यूरेटर के लिये दो महीने तक इसको लेकर काफी काम करना होगा. इसके बावजूद जानकारों का कहना है कि पिच पर बड़े स्कोर बनेंगे. इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर यह आईपीएल कई खिलाड़ियों के भाग्य भी तय करेगा।















