अपराध क्रमांक- 28/2025
धारा – 318(4), 111(3) BNS, 66 (D) आई.टी. एक्ट
10 करोड़ से अधिक के साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपी दांतेवाड़ा पुलिस के गिरफ्त में…साइबर फ्रॉड करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर हुई कार्यवाही…डिजिटल अरेस्ट के केस में महाराष्ट्र के पालघर से 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में पूर्व में गुजरात से 03 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी…आरोपियों के द्वारा शैल कम्पनी बना कर साइबर फ्रॉड की गुत्थी दांतेवाड़ा पुलिस ने सुलझाई…साइबर सेल दंतेवाड़ा एवं थाना किरंदुल की संयुक्त कार्यवाही…
दंतेवाड़ा। पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा सायबर ठगी के मामलो को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन के मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी किरन्दुल कपिल चंद्रा के पर्यवेक्षण में नोडल अधिकारी ठाकुर गौरव सिंह के नेतृत्व में टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपियो का शीघ्र गिरफ्तार कर धोखाधड़ी हुई राशि को बरामद करने दिशा निर्देश प्राप्त हुए।
फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियो से अनुमति पश्चात् आरोपियो की पतासाजी हेतु उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर महाराष्ट्र के जिला पालघर से दो आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शैल कम्पनी बना कर कंपनी के नाम पर कई बैंक में खाता खोल कर साइबर फ्रॉड की बड़ी राशि का आहरण किए है।
नाम आरोपीगण:-
(1) अर्पित सिंह पिता शिवनारायण सिंह उम्र 25 वर्ष
(2) सूरज चौहान पिता चंद्रमा चौहान उम्र 23 वर्ष
दोनों निवासी- नालासोपारा ईस्ट, मुम्बई
जप्त सामग्री–
1. मोबाईल- 02 नग
2. पासबुक 01 नग
3. 11 नग चेक बुक
4. 08 नग एटीएम
5. 03 नग पैन कार्ड
6. 01 नग आधार कार्ड
7. 01 नग वोटर आईडी
8. 01 नग कंपनी का सील
9. फ्राड से प्राप्त नगद राशि 1,00,000/- रू.
10. शैल कम्पनी के रजिस्ट्रेशन के संबंध में दस्तावेज
इस प्रकार है कि किरन्दुल निवासी एनएमडीसी कर्मचारी को दिनांक 30.05.2025 के शाम करीबन 7.45 बजे प्रार्थी के मोबाईल नंबर में व्हाटसप काल कर एक व्यक्ति द्वारा मुंबई में आपके नाम से एक बैंक अकाउंट ओपन हुआ है जिसमें अवैध लेनदेन किया गया है जिस पर मुंबई में आपके विरूद्ध मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर एफआईआर हुआ है।
बोलकर आरोपी द्वारा अपने एक साथी को व्हाटसप में कनेक्ट कर प्रार्थी को इस केस में सेटलमेंट करने हेतु 28 लाख रूपये का ट्रांसफर करने को कहा गया, प्रार्थी आरोपी की बातों से डरकर आरोपी के खाता में 28 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिया बाद में प्रार्थी को अपने साथ धोखाधड़ी होने की अंदेशा की रिपोर्ट कराने पर थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 318 (4) बी.एन.एस., 66 (डी) आईटी एक्ट में पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
किरंदुल पुलिस द्वारा त्वरित विधिसंगत कार्यवाही करते हुए पहले गुजरात के जामनगर से तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड लिया गया है।
इसी प्रकार महाराष्ट्र के जिला पालघर से 02 आरोपियों को दिनांक 04.07.2025 को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर माननीय न्यायालय बचेली में पेश किया गया है। दोनों आरोपियों से फ्राड के 01 लाख रूपये का जप्त किया है एवं मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने दीगर राज्य महाराष्ट्र में टीम अभी भी पता तलाश कर रही है।
दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार नगरवासी व ग्रामीणो से जन सम्पर्क कर मोबाईल सायबर क्राईम संबंधी बैकिंग फ्रॉड्स, सायबर ठगी पार्ट टाईम-जॉब धोखाधड़ी, मोबाईल ओटीपी लिंक शेयर न करने इत्यादि सायबर क्राईम से बचने जानकारी दी जा रही है तथा किसी प्रकार की फ्रांड होने पर तत्काल सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर दर्ज कराने तथा पुलिस को सूचित करने हिदायत दी जा रही है।
कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:- उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह, निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव, निरीक्षक संजय यादव, उनि रूपेश नारंग, प्र.आर मनीराम ध्रुव ,आर गजेन्द्र ध्रुव, आर. संजय दीवान, आर0 अभिजीत वट्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
















