BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

1 अप्रैल ( अप्रैल फूल) के दिन प्रदेशवासियों से संयम और सतर्कता बरतने राज्य शासन की अपील…

रायपुर। राज्य शासन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि एक अप्रैल को लोगों को अप्रैल फूल बनाने में किसी भी तरह की अफवाह या भ्रमक समाचार नहीं फैलाने का आग्रह किया है। भ्रामक समाचार फैलाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राज्य शासन ने अपील की है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लाकड़ाउन किया गया है। सभी नागरिक अपने घरों मे ंरहें। कोरोना एडवाइजरी का अक्षरशः पालन करें। अति आवश्यक कार्य या राशन सामग्री की खरीदी के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित छूट समय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सामग्री खरीदी की जाए। लॉकडाउन में धारा 144 का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एक अपै्रल को आमतौर पर अप्रैल फूल दिवस ,एक-दूसरे को मूर्ख बनाने की परम्परा है परंतु वर्तमान में कोरोना संकट और लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए इस दिन कोई भी ऐसी बात या अफवाह नहीं फैलाई जाए जिससे लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़े।
प्रदेशवासी सूचनाओं के आदान प्रदान में पूरी सर्तकता और गंभीरता बरतें ।लोगों को इस बात के लिए भी जागरूक किया जाए कि अनजाने में उनकी एक गलती प्रशासन और लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। ऐसी हरकतें वर्तमान परिस्थिति में बर्दश्त नही की जा सकती। ऐसे लोगों से कड़ाई से निपटा जाएगा। इन लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं।

Related Posts