BREAKING

Uncategorised

09 kg गांजा के साथ षडयंत्रकारी आरोपी सहित 01 अन्य तस्कर गिरफ्तार, जप्त गांजा की कीमत लगभग 70,000/- ₹

रायपुर। दिनांक 30.07.2020 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कलीनगर पंडरी सिविल लाइन निवासी संजय विश्वास एवं विश्वनाथ सरकार कुछ दिनों पूर्व ओड़ीसा से गांजा लाकर बिक्री करने हेतु अपने घर मे छिपाकर रखें है। सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन को आरोपियों को गांजा सहित रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाइन की विशेष टीम का गठन किया गया तथा मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर उक्त नामित व्यक्तियों को चिन्ह्ति किया जाकर उनसे पूछताछ किया गया जिस पर दोनों व्यक्ति गोलमोल जवाब देकर पुलिस टीम को लगातार गुमराह कर रहे थे जिस पर टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी विश्वजीत सरकार ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुभाष सरकार जिसे पिछले दिनांें 12 किलोग्राम गांजा के साथ सिविल लाईन पुलिस द्वारा पकड़ा गया था जो वर्तमान में जेल निरूद्ध है, दोनों भाई का अपने मंझले भाई उदय सरकार के साथ जमीन को लेकर गहरा विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर आरोपी विश्वजीत सरकार ने अपने साथी संजय विश्वास के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक साजिश करते हुये उदय सरकार को फंसाने की नियत से गांजा की कुछ मात्रा को अपने भाई उदय सरकार के घर छिपा कर रख दिया था एवं मुखबीर बनकर इस संबंध में पुलिस को झूठी सूचना दी थी। पुलिस टीम द्वारा सूचना की तस्दीकी किया गया एवं एक बेगुनाह व्यक्ति को बचाया जाकर असली आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी विश्वनाथ सरकार एवं संजय विश्वास को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 किलोग्राम गांजा कीमती 70,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। इस व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों की पतासाजी की जा रही है तथा उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी

  1. विश्वनाथ सरकार पिता स्व कालीपद सरकार उम्र 30 साल निवासी काली मंदिर पास काली नगर पंडरी थाना सिविल लाइन रायपुर।
  2. संजय विश्वास पिता स्व0 माखन विश्वास उम्र 41 साल निवासी काली मंदिर पास काली नगर पंडरी थाना सिविल लाइन रायपुर।

Related Posts