BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

09 से 16 मार्च के बीच दुर्ग-नवतनवा और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रहेगी रद्द, यात्रा करने से पहले यहां चेक करें डिटेल

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज रेल मंडल के प्रयागराज छिवकी-नैनी के बीच तीसरी लाइन को जोड़ने एवं बलिया-सहतवार रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का कार्य के लिए एवं नॉन इंटरलाकिंग का कार्य के फलरूवरूप कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा..

रायपुर-08 मार्च, 2022/पीआर/आर/526- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज रेल मंडल के प्रयागराज छिवकी-नैनी रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन को जोड़ने एवं बलिया-सहतवार रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का कार्य एवं नॉन इंटरलाकिंग का कार्य दिनांक 09 से 15 मार्च, 2022 तक किया जाएगा। इसी के फलरूवरूप इस खण्ड पर दिनांक 09 से 15 मार्च, 2022 तक उत्तर मध्य रेलवे की कुछ एक्सप्रेस गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसकी जानकारी इस प्रकार है-

रद्द होने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 09 एवं 11 मार्च, 2022 को दुर्ग से चलने वाली 18201दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रदद रहेगी ।
2. दिनांक 11 एवं 13 मार्च, 2022 को नौतनवा से चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रदद रहेगी ।
3. दिनांक 10 से 15 मार्च, 2022 तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रदद रहेगी
4. दिनांक 11 से 16 मार्च, 2022 तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रदद रहेगी।

परिवर्तन मार्ग से चलने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 17 एवं 18 मार्च, 2022 को बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग छपरा, भटनी जंक्शन, अंतरी होकर चलेगी।

आम जनता की सुविधा के लिये किये जा रहे ऐसे विकास कार्यो के लिए रेल प्रशासन रेल यात्रियों एवं आम जनता से सहयोग की आशा करता है।

Related Posts