BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

07 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत, पुलिस अधीक्षक ने उज्ज्वल भविष्य की कामना कर दी विदाई

दुर्ग। गुरुवार को दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने 28 फरवरी को सेवानिवृत हुए 07 पुलिस कर्मियो को विभाग के तरफ से ससम्मान विदाई दी। सहायक उप निरीक्षक राहू नेताम, प्रधान आरक्षक 1282 भरत कुमार, प्रधान आरक्षक 525 राजकुमार, प्रधान आरक्षक 1007 प्रदीप शर्मा, आरक्षक 1155 उदय भान सिंह, आरक्षक 306 रविन्द्र कुमार तथा आरक्षक 1063 मधुर लाल ने पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देने के बाद 28 फरवरी को सेवानिवृत हुए।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनका अनुभव जाना साथ ही उनके आगे की योजनाओं के बारे जानकारी ली। दुर्ग एसपी ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा की दुर्ग पुलिस सदैव आपके साथ है। इस दौरान अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, डीएसपी मुख्यालय एमएस चंद्रा, डीएसपी लाइन नीलेश द्विवेदी, आरआई रमेश चंद्रा, सूबेदार तृप्ति सिंह राजपूत मौजूद थी।

Related Posts